ऑस्ट्रेलिया के हाथों डरबन टेस्ट में मिली करारी हार के बाद साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है। गैबेर्खा (Gqeberha) में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए विस्फोटक बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को टीम से बाहर कर दिया गया है।
स्टब्स की विदाई और ब्रीत्जके की एंट्री डरबन टेस्ट में स्टब्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था, जहां वे पहली पारी में 32 और दूसरी पारी में मात्र 1 रन ही बना सके। उनकी जगह मैथ्यू ब्रीत्जके को टीम में शामिल किया गया है। ब्रीत्जके सीमित ओवरों के क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं और वनडे सीरीज में उन्होंने शतक भी जड़ा था। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में उनका अब तक का प्रदर्शन औसत रहा है।
बदलेगा साउथ अफ्रीका का बैटिंग ऑर्डर कोच कॉनरैड ने पुष्टि की है कि टीम के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव तय है। रायन रिकल्टन को अब विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिसके चलते काइल वेरेने का प्लेइंग इलेवन से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। वेरेने पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और पिछली 13 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं।
रबाडा की वापसी से गेंदबाजी को मजबूती साउथ अफ्रीका के लिए अच्छी खबर यह है कि स्टार तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध हैं। चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर रहे रबाडा की वापसी गेंदबाजी आक्रमण को धार देगी। टीम प्रबंधन मौसम और पिच के मिजाज को देखते हुए फैसला लेगा, क्योंकि दूसरे टेस्ट में भी बारिश की पूरी संभावना जताई गई है।
स्पिन विभाग में मंथन साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के लिए केशव महाराज, साइमन हार्मर और मुथुसामी के रूप में तीन विशेषज्ञों स्पिनरों को स्क्वाड में रखा है। हालांकि, पिच और परिस्थितियों को देखते हुए इनमें से किसी एक को ही अंतिम एकादश (प्लेइंग इलेवन) में जगह मिलेगी।
दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीकी टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), मार्कस एकरमैन, डेविड बेडिंगहम, मैथ्यू ब्रीत्जके, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्ज़ी, साइमन हार्मर, मार्को यानसन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, एनरिक नॉर्खिया, डेन पैटर्सन, कगिसो रबाडा, रायन रिकेलटन और काइल वेरिन।
Dafabet Second Test Match Squad Announcement 🚨
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) October 15, 2026
The South Africa Men’s selection panel has today named a 17-player squad for the second Dafabet Test against Australia, starting on Sunday, 18 October at Dafabet St George’s Park in Gqeberha.
There is one change to the squad from… pic.twitter.com/652ms9i8Rp
मुंबईकरों के लिए बड़ी राहत: अब जुहू से अंधेरी का सफर 45 मिनट के बजाय सिर्फ 20 मिनट में
रुद्रप्रयाग में मिशन गड्ढामुक्त : सड़कों की कायापलट के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू
आरा में दहला सुबह का सन्नाटा: मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व कस्टम अधिकारी की गोलियों से भूनकर हत्या
मुखर्जी नगर के छात्रों के लिए बड़ी राहत: CM रेखा गुप्ता ने सुनीं समस्याएं, जल्द आएगी नयी PG पॉलिसी
जेलर 2 का धमाका: थलाइवा की एंट्री पर झूमे फैंस, क्लाइमैक्स ने किया निराश
स्मृति मंधाना के युग का आगाज़: क्या जिम्बाब्वे के खिलाफ बदलेगी टीम इंडिया की तकदीर?
IND vs WI: शिवम दुबे से आगे क्यों निकले नीतीश रेड्डी? टीम इंडिया की नई रणनीति का खुलासा
सुप्रीम कोर्ट की कड़ी चेतावनी: हमें कोई डरा या धमका नहीं सकता , राहुल गांधी को जारी किया नोटिस
हर एक राम को मारना होगा : CM रेखा गुप्ता के विवादित बयान से गरमाई दिल्ली की सियासत
एयरपोर्ट पर अभिजीत दिपके का घेराव: लोगों ने चिल्लाकर पूछा- देश को क्यों खराब कर रहे हो?