सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म जेलर 2 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म की रिलीज के साथ ही चेन्नई के सिनेमाघरों के बाहर उत्सव जैसा माहौल है। फैंस के बीच रजनीकांत का क्रेज इस कदर है कि इसे किसी त्योहार से कम नहीं कहा जा सकता।
पोस्टर पर दूध और ढोल-नगाड़ों की गूंज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में चेन्नई के रोहिणी थिएटर के बाहर फैंस का हुजूम दिखाई दे रहा है। थलाइवा के दीवाने उनके विशाल पोस्टर पर दूध चढ़ाते और आरती उतारते नजर आए। ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते फैंस और थलाइवा के नारों ने पूरे इलाके को एक अलग ही ऊर्जा में बदल दिया है।
सितारों से सजी है फिल्म की महफिल नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2023 की ब्लॉकबस्टर जेलर का सीक्वल है। फिल्म में रजनीकांत के साथ राम्या कृष्णन, एसजे सूर्य्या, मोहनलाल, विद्या बालन, सूरज वेंजारमूदु और मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं। इसके अलावा मोहनलाल, ऋतिक रोशन और जैकी श्रॉफ के कैमियो रोल ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं। वहीं, अनिरुद्ध रविचंदर का दमदार संगीत दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर रहा है।
बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर जेलर के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था। अब इसके सीक्वल से भी वैसी ही उम्मीदें हैं। हालाँकि, इस बार मुकाबला कठिन है। अगले ही दिन 16 अक्टूबर को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म रणबाली भी रिलीज हो रही है। साउथ बॉक्स ऑफिस पर इस क्लैश से दर्शकों को काफी रोमांच मिलने वाला है, लेकिन फिलहाल पूरा ध्यान रजनीकांत के धमाकेदार कमबैक पर टिका हुआ है।
#WATCH | Thoothukudi, Tamil Nadu: Fans of superstar Rajinikanth gather at theatres to celebrate the release of his latest, Jailer 2, by bursting firecrackers and cutting a cake. pic.twitter.com/nE4TcZlVdg
— ANI (@ANI) October 15, 2026
दहला दुनिया का सबसे बड़ा ऑयल डिपो: हूतियों के मिसाइल हमले से भड़का सऊदी अरब, तेल संकट का खतरा
नवरात्रि पर भारत का डिजिटल अवतार : अब देवी देगी भारत से जुड़ी हर जानकारी
# रूसी दुल्हन और बिहारी दूल्हे की वायरल प्रेम कहानी निकली फर्जी, सच जानकर रह जाएंगे दंग
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले साउथ अफ्रीका का बड़ा बदलाव, फ्लॉप बल्लेबाज बाहर
परविंदर झोटा मर्डर केस: SHO सस्पेंड, पूरे पंजाब में चक्काजाम और बंद का असर
बारुईपुर बाजार में ट्रांसफॉर्मर का भीषण विस्फोट, लपटों ने ली दुकान को चपेट में
तिरंगा लहराना अपराध? अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में जुटेंगे देशभक्त
क्या भारत में बांग्लादेश-श्रीलंका जैसे हालात पैदा करना चाहते हैं राहुल? गिरिराज सिंह का तीखा हमला
ट्यूशन बंक कर गरबा खेल रहा था बच्चा, तभी सामने आ गईं टीचर; रंगे हाथों पकड़े जाने का मजेदार वीडियो वायरल
पेशावर में मातम: स्कूल की छत गिरने से 29 की मौत, मलबे में दबे दर्जनों बच्चे