जेएनयू की छात्र नेता नेहा बोरा इन दिनों कांग्रेस और बीजेपी के बीच जारी सियासी घमासान के केंद्र में हैं। राहुल गांधी के साथ लगातार नजर आ रहीं नेहा को लेकर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है।
बीजेपी का बड़ा आरोप: बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा करना चाहती हैं नेहा बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने नेहा बोरा के एक हालिया इंटरव्यू का हवाला देते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भंडारी का दावा है कि नेहा की सोच भारत विरोधी है। उन्होंने कहा कि नेहा और राहुल गांधी का पूरा इकोसिस्टम भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा कर सत्ता परिवर्तन के लिए लोगों को उकसा रहा है।
भंडारी ने स्पष्ट किया कि नेहा बोरा का खुला समर्थन यह साबित करता है कि राहुल गांधी का विरोध अब महज राजनीतिक नहीं, बल्कि एक रेजीम चेंज (सत्ता पलटने) का एजेंडा है।
लेफ्ट से कांग्रेस तक: कौन हैं नेहा बोरा? नेहा बोरा वामपंथी छात्र संगठन AISA की सशक्त नेत्री हैं। उत्तराखंड के खटीमा की रहने वाली 29 वर्षीय नेहा एक फौजी की बेटी हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और अंबेडकर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स करने के बाद, वह वर्तमान में जेएनयू से पीएचडी कर रही हैं।
थिएटर और नुक्कड़ नाटकों से जुड़ी रहीं नेहा की बढ़ती लोकप्रियता के कारण सोशल मीडिया पर उन्हें आयरन लेडी और शेरनी जैसे तगमे दिए जा रहे हैं।
कांग्रेस में भी चर्चा, बीजेपी के निशाने पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ सुप्रीम कोर्ट मार्च में उनकी मौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक लेफ्ट नेत्री की कांग्रेस आलाकमान से इतनी करीबी न केवल बीजेपी को खटक रही है, बल्कि कांग्रेस के अपने छात्र संगठन NSUI में भी इसे लेकर अंदरूनी चर्चा तेज है।
बीजेपी का आरोप है कि राहुल गांधी का पूरा तंत्र 100 करोड़ लोगों द्वारा चुनी गई सरकार को अस्थिर करने के लिए ऐसे प्रोपेंडा चेहरों का इस्तेमाल कर रहा है। आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने की संभावना है।
Neha Bora who is poster girl of Rahul Gandhi proves Rahul s resistance is not political.
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) October 14, 2026
Objective is regime change
Neha Bora says- she is inspired by Regime change in Bangladesh and wants that to replicate in India pic.twitter.com/juxwGi8KUx
आईपीएस भानु प्रताप की पत्नी की गुहार: अफेयर नहीं, मुझे मेरा परिवार चाहिए
आज की 10 बड़ी खबरें: IDBI का मेगा सौदा, जर्मनी में भारतीयों की मौत और हूती हमले से दहला मिडिल ईस्ट
पाकिस्तान में लश्कर कमांडर इमरान का खात्मा ? दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियों से दहला पंजाब
एयरपोर्ट पर अभिजीत दिपके का घेराव: लोगों ने चिल्लाकर पूछा- देश को क्यों खराब कर रहे हो?
सामान का वजन बढ़ेगा... , शतकवीर शे होप ने मैच के बाद क्यों कही ये अजीब बात?
दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बिगड़ा: दिन में छाया अंधेरा, धूल भरी आंधी और बारिश का हाई अलर्ट
दिल्ली में इंटरनेट-मेट्रो बंदी पर मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी
अमेरिकी सिंगर का ट्वीट बना सियासी अखाड़ा: CJP की फंडिंग पर कांग्रेस-बीजेपी में आर-पार
पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए लॉ स्टूडेंट बना डिलीवरी ब्वॉय, पहले दिन की कमाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप
यूपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बरसेंगे बादल; जानें 48 घंटे का अपडेट