नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पार्टी के दो नेताओं, आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत के विरोध में CJP ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च निकालने का ऐलान किया है।
अपने ही देश में तिरंगा फहराना जुर्म? अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि आशु और सौरव की अवैध गिरफ्तारी का आज तीसरा दिन है। उन्होंने कहा, दो ऐसे नौजवान जिन्होंने बदलाव की खातिर अपनी आरामदायक जिंदगी को तिलांजलि दे दी, आज वे जेल में बंद हैं। यह बेहद चिंताजनक है कि अपने ही देश में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए किसी को जेल भेजा जा रहा है।
कनॉट प्लेस में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी गिरफ्तारी के विरोध में CJP ने 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च निकालने का फैसला किया है। अभिजीत दीपके ने लोगों से शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क में एकत्र होने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे वहां तिरंगा फहराएंगे। साथ ही, जो समर्थक दिल्ली नहीं आ सकते, उनसे अपने-अपने शहरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया है।
जेल जाने से नहीं डरते दीपके ने कहा कि उन्हें गिरफ्तारी का कोई डर नहीं है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, हम तिरंगा फहराएंगे, चाहे इसके लिए हमें जेल ही क्यों न जाना पड़े। उन्होंने केंद्र सरकार पर देश में अघोषित आपातकाल थोपने का गंभीर आरोप लगाया। दीपके ने तंज कसते हुए कहा कि अगर सरकार को आपातकाल ही लागू करना है, तो खुलकर करे।
राजनीतिक रुख पर सफाई अपनी राजनीतिक स्थिति स्पष्ट करते हुए दीपके ने कहा कि CJP एक स्वतंत्र समूह है और हमेशा अपनी स्वायत्तता बनाए रखेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे इंडिया गठबंधन के खिलाफ नहीं हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब सबकी नजरें 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में होने वाले प्रदर्शन पर टिकी हैं।
It’s Day 3 of Ashu and Saurav’s illegal arrest.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 15, 2026
Two young men who gave up their comfortable lives to fight for change are now languishing in jail.
Imagine being jailed in your own country for waving your own national flag. 🇮🇳 pic.twitter.com/uXXzOdlAcr
पहाड़ों में विंटर मॉनसून की दस्तक: सिस्सू में सीजन की पहली बर्फबारी, लेह-मनाली हाईवे बंद
दिल्ली में भारत-कनाडा के बीच हाई-लेवल मीटिंग: जयशंकर और अनीता आनंद ने रणनीतिक साझेदारी पर की चर्चा
नवरात्रि पर भारत का डिजिटल अवतार : अब देवी देगी भारत से जुड़ी हर जानकारी
अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर आधी रात को हंगामा, माता-पिता को हिरासत में लेने पर मचा बवाल
जेलर 2 का जलवा: रजनीकांत की वापसी ने मचाया धमाल, फैंस ने दी मेगा ब्लॉकबस्टर की उपाधि
राज्यपालों की नियुक्तियों पर सियासी घमासान: क्या निष्पक्षता का दिखावा खत्म हो गया?
शाइना एनसी का राहुल गांधी पर करारा प्रहार: रोहिंग्या और घुसपैठियों के संरक्षक बने हैं विपक्षी दल
SEVA First Innovation Challenge 2026: छात्रों के पास ₹5.4 करोड़ जीतने का मौका, आज ही करें आवेदन
बांग्लादेश जैसा आंदोलन भारत में चाहिए? नेहा बोरा का बयान बना विवाद की बड़ी वजह
पानी में तैर रही बत्तख को निगल गई वॉटर टाइगर मछली, रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो