हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। अक्टूबर महीने में ही प्रदेश में दिसंबर जैसी कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। समय से पहले आई इस सर्दी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है, खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में हालात चुनौतीपूर्ण हो गए हैं।
सिस्सू में बर्फ की सफेद चादर लाहौल घाटी के सिस्सू में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है। केलांग और दारचा जैसे इलाकों में भी बर्फ की फुहारें गिर रही हैं। हालांकि, स्थानीय बागवानों के लिए यह बर्फबारी सेब के पौधों को नुकसान पहुंचाने वाली मानी जा रही है। वहीं, मनाली के निचले इलाकों में झमाझम बारिश से तापमान तेजी से गिरा है।
ठप हुआ यातायात, हाईवे बंद भारी बर्फबारी के कारण प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर लेह-मनाली नेशनल हाईवे को दारचा से आगे बंद कर दिया है। इसके अलावा मनाली-काजा रोड और शिंगकुला मार्ग पर भी आवाजाही रोक दी गई है। फिलहाल उदयपुर के लिए रास्ता खुला है, बाकी संवेदनशील दर्रों पर वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है।
पुलिस की सख्त चेतावनी लाहौल-स्पीति पुलिस ने पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। कोकसर और जिस्पा जैसे क्षेत्रों में फिसलन बढ़ने के कारण प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। पर्यटकों से कहा गया है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और ऊंचाई वाले इलाकों की ओर रुख न करें।
10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने हिमाचल के लिए चेतावनी जारी की है। गुरुवार को सिरमौर, हमीरपुर, मंडी, शिमला, कुल्लू और कांगड़ा समेत 10 जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट है। चंबा, लाहौल-स्पीति और सोलन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अक्टूबर में विंटर मॉनसून का असर मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 17 अक्टूबर तक मौसम का मिजाज खराब रहेगा। इस बार विंटर मॉनसून के सक्रिय रहने के कारण दशहरे से दिवाली के बीच भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। कुकुमसेरी में पारा पहले ही 0.3 डिग्री तक लुढ़क चुका है, जो इस बात का संकेत है कि इस बार प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है।
*Season s First Snowfall At Sissu, Lahaul Spiti, Himachal Pradesh. Temperature nearing Zero Degree.@weatherchannel #himachalpradesh pic.twitter.com/3p40cCvg9F
— Vinod Katwal (@Katwal_Vinod) October 15, 2026
ईशान किशन वही दे रहे हैं जिसकी जरूरत है , पुजारा ने खोला जीत का रहस्य
शाहजहांपुर में दिखी बांग्लादेश की मेक इन इंडिया ट्रेन, आधुनिक कोचों को देखने के लिए उमड़ी भीड़
वृंदावन के प्रेम मंदिर की भव्यता से महका बलौदा बाजार: संडी मुड़पार में 42 साल से जारी है आस्था का अनूठा उत्सव
यह मर्डर नहीं, सुसाइड था : फरार इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में संग्राम, माता-पिता हिरासत में
दुर्गा पूजा: जमींदारों के आंगन से यूनेस्को की वैश्विक सूची तक, कैसे कोलकाता बना दुनिया का सांस्कृतिक केंद्र?
शतक और अर्धशतक का जलवा, फिर भी टेस्ट टीम से बाहर: क्यों लिया गया शाई होप पर यह बड़ा फैसला?
अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन का दावा: विदेशी फंडिंग से भारत में अस्थिरता फैला रही CJP
चलती एंबुलेंस से स्ट्रेचर समेत सड़क पर गिरा मरीज, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
गौतम गंभीर का 45वां जन्मदिन: क्रिकेट दिग्गजों ने मैदान के फाइटर को कुछ इस अंदाज में दी बधाई