भरतपुर के बयाना सीट के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भागमल गुर्जर, सोनी गुर्जर, शेर सिंह गुर्जर और कुंवर सिंह गुर्जर के रूप में हुई है। इनमें से तीन भौंडा गांव के और एक नवार गांव का निवासी है।
माइनिंग और क्रशर विवाद बना जान का दुश्मन जांच में सामने आया है कि यह हत्याकांड माइनिंग लीज और क्रशर यूनिट के वर्चस्व को लेकर चल रहे विवाद का नतीजा है। पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश भड़ाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना से एक दिन पहले भी माइनिंग साइट पर विवाद हुआ था, जिसकी जानकारी पुलिस को थी। आरोप है कि पुलिस समय रहते ठोस कदम उठाती, तो यह घटना टाली जा सकती थी।
70-80 लोगों ने किया था हमला शिकायत के अनुसार, रविवार को करीब 70-80 लोगों के हथियारबंद समूह ने क्रशर परिसर पर धावा बोला। हमलावरों ने पथराव, गोलीबारी और आगजनी की। इस दौरान अतर सिंह भड़ाना को घेरकर उनके हाथ-पैर तोड़ दिए गए और सिर पर गंडासे से जानलेवा वार किए गए। गंभीर रूप से घायल पूर्व विधायक ने जयपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
पत्नी का गंभीर आरोप: 30 नामजद और 50-60 अज्ञात पर केस पूर्व विधायक की पत्नी ने वैर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत में 30 लोगों को नामजद किया है और 50-60 अज्ञात हमलावरों पर आरोप लगाया है। उन्होंने इस पूरे हमले को एक सुनियोजित साजिश बताया है। पुलिस अब इन नामजद लोगों की तलाश में दबिश दे रही है।
गांव में पसरा सन्नाटा, घरों पर लटके ताले हत्या के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस की लगातार पूछताछ और दबिश के डर से भौंडा गांव के कई निवासियों ने अपने घरों में ताले लगा दिए हैं। खबर है कि कई ग्रामीण डर के मारे गांव छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर चले गए हैं।
जांच का दायरा बढ़ा चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस का फोकस इस बात पर है कि हमले के पीछे का मुख्य मास्टरमाइंड कौन था। क्या यह केवल स्थानीय विवाद था या इसके पीछे राजनीतिक रंजिश भी काम कर रही थी? पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
*Atar Singh Bhadana Death: राजस्थान के भरतपुर में क्रेशर प्लांट पर हमले में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना गंभीर घायल हुए। इलाज के लिए जयपुर ले जाते समय उनकी मौत हो गई।#rajasthan#navbharatlive#atarsinghbhadanapic.twitter.com/R7nV7tpQkZ
— Priya Jais (@JaisPriya43256) October 12, 2026
सैंडविच की उम्मीद, टिफिन में आलू की सब्जी: बच्ची का मासूम दुख हुआ वायरल
UPI पर लगने वाला नया चार्ज टला: अब दिवाली के बाद ही लागू होगा MDR, जानें क्या है पूरी प्लानिंग
विकसित भारत 2047: दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
दिल्ली हिरासत: सौरव दास और आशुतोष रांका तिहाड़ जेल भेजे गए, तिरंगा फहराना जुर्म? पर छिड़ा विवाद
अब गोवा में भी इलाज होगा आसान: मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता सेल शुरू, ₹2 लाख तक की मिलेगी आर्थिक मदद
ब्रिक्स समिट से किनारा करना बांग्लादेश के लिए बड़ी भूल: शेख हसीना का पीएम रहमान पर तीखा हमला
क्या रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस में होगी किंग के रूप में वापसी? जानिए सच
पाकिस्तान की दोस्ती और आर्मेनिया की ताकत: भारत के घातक हथियारों से सहमा अजरबैजान
96% मुस्लिम आबादी वाले देश में हिजाब पर घमासान: स्कूलों में एंट्री बैन होने पर सड़कों पर उतरा गुस्सा
CJP की फंडिंग पर उठा बड़ा सवाल, अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन के दावे से मचा बवाल