असम की राजनीति में वोट चोरी के आरोपों को लेकर घमासान छिड़ गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के बयानों पर तीखा हमला बोला है। बोरा ने सीएम के दावों को महज सुर्खियों में रहने की कोशिश करार दिया है।
वोट चोरी नहीं तो CJI का बयान कैसे?
रिपुन बोरा ने सीधे तौर पर सवाल उठाया कि यदि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी थी, तो मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने नए फॉर्म 6 के डिक्लेरेशन को लेकर आपत्ति क्यों जताई थी? उन्होंने सीएम से जवाब मांगते हुए कहा कि अगर चुनाव के दौरान हर घर में 10-10 हजार रुपये बांटे जा रहे हैं, तो क्या यह वोट चोरी नहीं है?
महाराष्ट्र और कर्नाटक के आंकड़ों का हवाला
बोरा ने अपने आरोपों को पुष्ट करने के लिए अन्य राज्यों का उदाहरण दिया। उन्होंने सवाल किया कि महाराष्ट्र चुनाव के दौरान एक ही परिवार में 700 लोगों के नाम कैसे जुड़ गए? साथ ही कर्नाटक का जिक्र करते हुए पूछा कि एक बीएलए (BLA) 7,000 लोगों के नाम कटवाने का आवेदन कैसे दे सकता है? उन्होंने चुनाव आयोग के कामकाज पर भी सवाल खड़े किए।
दूध का दूध, पानी का पानी होगा
अपनी बात को जोर देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि 2029 और 2031 के चुनावों का इंतजार करें, सब कुछ साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा जो चुनौतियां दे रहे हैं, आने वाले समय में सच्चाई सबके सामने होगी और सारी धांधली बेपर्दा हो जाएगी।
राहुल गांधी के बयान पर शुरू हुआ था विवाद
यह पूरी बहस राहुल गांधी के उस बयान के बाद शुरू हुई, जिसमें उन्होंने शिव तांडव का जिक्र किया था। इसके जवाब में सीएम हिमंता ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि जो लोग राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सकते, वे शिव तांडव की बात कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी तंज कसा था कि यदि मोदी वोट चोरी करके पीएम बने हैं, तो राहुल गांधी भी उसी प्रक्रिया से सांसद चुने गए हैं। इसी पलटवार पर अब कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।
#WATCH | Delhi: On Assam CM Himanta Biswa Sarma s remarks, Congress leader Ripun Bora says, Assam CM Himanta Biswa Sarma says a lot of things just to come into the limelight...If no vote chori happened, how did the CJI said that (new) Form 6 declarations were never approved by… pic.twitter.com/AZndzP4fej
— ANI (@ANI) October 13, 2026
शुभमन गिल ने रचा इतिहास: ICC ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ की रेस में निकले सबसे आगे
चीन के ही पाले में गेंद: लद्दाख में भारत का नामकरण वाला दांव देख बौखलाया ड्रैगन
ईरान पर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में ट्रंप, तनाव के बीच दी सख्त चेतावनी
चुनाव आयोग पर कांग्रेस के वार, पीयूष गोयल का पलटवार: जो खुद CEC को मंत्री-राज्यपाल बना चुके, वो निष्पक्षता पर सवाल न उठाएं
तिहाड़ में होगा रिटायरमेंट : महुआ मोइत्रा का EC पर सीधा हमला, बंगाल में बढ़ा सियासी पारा
रणजी ट्रॉफी में केएल राहुल का फ्लॉप शो, न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
किशोर दा की सुरमयी विरासत: पुण्यतिथि पर दिग्गजों ने किया याद, खंडवा के लाल को नमन
जीप पर सवार, हाथ में तलवार: गुजरात में वायरल हुआ क्षत्रिय महिलाओं का अद्भुत तलवार रास
राहुल गांधी का वीडियो वायरल: डीके शिवकुमार को खींचा, हिमंत बिस्वा सरमा ने पुराने जख्मों को कुरेदा
न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर मुहम्मद यूनुस का विरोध, प्रदर्शनकारियों ने चिल्लाकर कहा- तुम आतंकवादी हो