दिल्ली: राजधानी के जंतर-मंतर पर मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं ने सुरक्षा घेरे को धता बताते हुए प्रतिबंधित स्थल के अंदर जबरन घुसने की कोशिश की। पार्टी के नेशनल स्पोक्सपर्सन आशुतोष रांका और चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
पुलिस की 40,000 जवानों की तैनाती भी बेअसर? जंतर-मंतर को हाल ही में प्रदर्शन के लिए डी-नोटिफाई (प्रतिबंधित) कर दिया गया था। इसके बावजूद, सीजेपी के नेता अपने करीब 10 समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। सुरक्षा का दावा इतना सख्त था, लेकिन नेताओं ने न केवल बैरिकेड्स के पास हंगामा किया, बल्कि ऊंचे गेट पर चढ़कर अंदर छलांग लगा दी।
X पर शेयर किया वीडियो हिरासत में लिए जाने से ठीक पहले आशुतोष रांका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर एक वीडियो साझा किया। इसमें वे और सौरव दास गेट फांदते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनके समर्थक हाथ में तिरंगा लिए हुए भी नजर आए। हालांकि, अंदर कदम रखते ही वहां तैनात पुलिस बल ने उन्हें तुरंत काबू में कर लिया।
FIR की तैयारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि रांका और दास के अलावा अजिंक्य शिंदे समेत अन्य कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस इस पूरे घटनाक्रम के लिए आयोजकों पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज करने की तैयारी में है।
लगातार तीसरी बार सुर्खियों में यह पहला मौका नहीं है जब आशुतोष रांका और सौरव दास पुलिस की गिरफ्त में आए हों। डी-नोटिफाइड होने के बावजूद जंतर-मंतर में प्रदर्शन करने की जिद इन्हें लगातार विवादों और कानूनी पचड़े में डाल रही है। फिलहाल, सभी हिरासत में लिए गए नेताओं को पुलिस स्टेशन ले जाया गया है, जहां उनसे पूछताछ जारी है।
जंतर-मंतर पर तिरंगा लेकर पहुंचे अशुतोष रंका, गेट फांदकर अंदर जाने की कोशिश की. अंदर पहुंचते ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया.@AshutoshRanka @Cockroachisback @abhijeet_dipke #cjp #ashutoshranka #jantarmantar #delhiprotest pic.twitter.com/D1bC9hkbw3
— zingabad (@zingabad) October 13, 2026
राजधानी एक्सप्रेस में अब मिलेगा फाइव स्टार अहसास, रेलवे ने शुरू की प्रीमियम सुविधा
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को पीटने वाला आरोपी डेढ़ दिन में रिहा, बाहर आते ही फिर दी धमकी
वोटर लिस्ट पर संग्राम: INDIA ब्लॉक सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, SIR प्रक्रिया पर रोक और पूर्ण पारदर्शिता की मांग
वीआईपी सुरक्षा छोड़ी, ऑटो में सवार हुए तेजस्वी यादव: CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर दिया बड़ा बयान
90 डिग्री मुड़ेगी गन, दीवार के पीछे से होगा गेम ओवर : भारतीय सेना का नया त्रिकाल अब बनेगा आतंकवादियों का काल
जादू-टोना का खौफ: टंगिया से मां-बेटे की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार
ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने की सजा मौत; एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा की लाइव मर्डर से पंजाब में हड़कंप
इंस्टाग्राम पर सुसाइड का वीडियो, 6 मिनट में पहुंची पुलिस और बच गई महिला की जान
ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान
विराट कोहली से सीखा स्पिन का गुरुमंत्र , कंगारू बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ मचाया कोहराम