दुनिया भर में छाई आर्थिक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक शानदार खुशखबरी सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% कर दिया है। यह रफ्तार दुनिया की अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले दोगुनी से भी ज्यादा है।
चीन और अमेरिका भारत से कोसों पीछे IMF की ताजा वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। साल 2026 के लिए अनुमानों पर गौर करें तो भारत 7% की दर से आगे बढ़ रहा है, जबकि चीन की विकास दर 4.5% और अमेरिका की मात्र 2.3% रहने का अनुमान है। जर्मनी (1.3%), जापान (0.7%) और फ्रांस (0.4%) जैसे विकसित देश भी भारत की इस रफ्तार के सामने काफी पीछे नजर आ रहे हैं।
अगले दो सालों तक कायम रहेगा दम IMF ने न केवल चालू वित्त वर्ष के लिए बल्कि वित्त वर्ष 2027-28 के लिए भी भारत की जीडीपी ग्रोथ 7% रहने का अनुमान जताया है। खास बात यह है कि जुलाई में जारी रिपोर्ट की तुलना में भारत के आंकड़ों में 0.6% की बढ़ोतरी की गई है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है। वैश्विक स्तर पर जहां औसत विकास दर 3.1% रहने की उम्मीद है, वहीं भारत की जीडीपी उससे कहीं अधिक तेजी से दौड़ रही है।
क्यों खास है भारत की यह रफ्तार? आईएमएफ का मानना है कि भारत की इस सफलता के पीछे तीन मुख्य स्तंभ हैं:
चुनौतियां अभी भी मौजूद भले ही भारत अपनी आर्थिक रफ्तार बनाए हुए है, लेकिन वैश्विक स्तर पर अभी भी कई खतरे मंडरा रहे हैं। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और मुद्रास्फीति का दबाव वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं। इन चुनौतियों के बावजूद, भारत जिस तरह से प्रदर्शन कर रहा है, उसने दुनिया भर के निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया है।
IMF Growth Forecast 2026:
— IMF (@IMFNews) October 13, 2026
🇺🇸 US: 2.3%
🇩🇪 Germany: 1.3%
🇫🇷 France: 0.4%
🇮🇹 Italy: 0.8%
🇪🇸 Spain: 2.5%
🇬🇧 UK: 1.3%
🇯🇵 Japan:0.7%
🇨🇦 Canada: 1.1%
🇨🇳 China:4.5%
🇮🇳 India: 7.0%
🇷🇺 Russia:0.9%
🇧🇷 Brazil: 2.2%
🇲🇽 Mexico: 1.5%
🇸🇦 Saudi Arabia: -3.3%
🇳🇬 Nigeria: 4.2%
🇿🇦… pic.twitter.com/NROY5TCdjY
दिल्ली पुलिस का सोशल मीडिया पर कड़ा प्रहार: अफवाह फैलाने वाली 300 पोस्ट हटाई गईं, AI वीडियो केस में जांच तेज
जंतर-मंतर पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: गेट फांदकर अंदर घुसे CJP नेता, पुलिस ने दबोचा
शीशा तोड़कर बाहर निकला विशाल अजगर: रोंगटे खड़े कर देगा यह खौफनाक वीडियो
विश्व पटल पर भारत की धाक: IMF ने बढ़ाया GDP ग्रोथ का अनुमान, 7% की रफ्तार से दौड़ेगी अर्थव्यवस्था
हूती हमलों का साया: सऊदी क्राउन प्रिंस सुरक्षित बंकरों में शिफ्ट, रियाद में दहशत
ट्रंप के एनर्जी सीजफायर की हवा निकली: रूस ने कीव के पावर प्लांट पर दागे ड्रोन
कर्ज से घिरे युवक ने उठाया खौफनाक कदम, छत तोड़कर ‘देवदूत’ बनी पुलिस ने बचाई जान
ओवैसी का सियासी धमाका: योगी को संभल और अखिलेश को गोरखपुर से लड़ने की चुनौती
इंदौर टी20: मैच के बीच स्टैंड में भिड़े फैंस, लात-घूंसे चले और तिरंगे का हुआ अपमान; देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर बवाल: प्रदर्शनकारियों पर FIR और हिरासत, क्या है इंडिया गठबंधन का सुप्रीम प्लान ?