इंसानियत के सामने मौजूदा दौर में ढेरों चुनौतियां हैं, लेकिन अब एक नई रिपोर्ट ने खतरे की घंटी बजा दी है। मेडिकल जर्नल द लैंसेट की एक व्यापक रिपोर्ट में 17 ऐसे खतरों की पहचान की गई है, जो आने वाले 75 सालों में मानव स्वास्थ्य और अस्तित्व के लिए प्रलय साबित हो सकते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, परमाणु युद्ध और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का गलत इस्तेमाल सबसे बड़े खतरे हैं। परमाणु युद्ध के बाद पैदा होने वाला न्यूक्लियर फैमिन (परमाणु अकाल) पूरी दुनिया की खाद्य श्रृंखला को नष्ट कर सकता है। वहीं, AI आधारित जैविक हथियारों का खतरा मानवता के लिए अस्तित्व का संकट बन सकता है।
विशेषज्ञों ने उन खतरों को सूचीबद्ध किया है जिनसे भविष्य में बड़ी संख्या में स्वस्थ जीवन-वर्ष (Healthy Life-Years) का नुकसान होगा। इनमें प्रमुख हैं:
रिपोर्ट स्पष्ट करती है कि खतरे की प्रकृति क्षेत्र के हिसाब से बदल जाती है। अमीर देशों में मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य सबसे बड़ी चुनौती हैं, जबकि गरीब क्षेत्रों में शिक्षा का अभाव स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को खोखला कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ग्लोबल वार्मिंग को 1.8 डिग्री सेल्सियस के भीतर रोक लिया जाए, तो अरबों स्वस्थ जीवन-वर्षों को बचाया जा सकता है।
इस रिपोर्ट का उद्देश्य लोगों को डराना नहीं, बल्कि नीति-निर्माताओं को जगाना है। आयोग के सदस्य प्रोफेसर इब्राहिम अबुबकर के अनुसार, सरकारें अगर इन खतरों को अभी पहचान लें और ठोस कदम उठाएं, तो इनके प्रभाव को कम किया जा सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि आज के नेताओं के निर्णय ही अगली पीढ़ी का भविष्य तय करेंगे। वैज्ञानिकों ने सरकारों से अपील की है कि वे संकट के गंभीर होने का इंतजार न करें। भविष्य के लिए अनुमान लगाने, रोकथाम के तरीके खोजने और स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने के लिए अभी से बजट और मैनपावर का निवेश करना अनिवार्य है।
यह रिपोर्ट भविष्य की एक चेतावनी है: यदि समय रहते सही रास्ते नहीं चुने गए, तो मानवता को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
What will shape the health of the next generation?
— The Lancet (@TheLancet) October 11, 2026
A new Lancet Commission outlines 17 interlinked catastrophic threats to health and human survival between 2025 and 2100: https://t.co/gBkjZTB4dM #21stCenturyThreatsToHealth @IHME_UW @UNFPA pic.twitter.com/vXCdIRpcc9
दिल्ली हाईकोर्ट: पुलिस की बर्बरता के खिलाफ वकीलों ने हाथ में ली संविधान की किताब
सारा तेंदुलकर के जन्मदिन पर भावुक हुए गॉड ऑफ क्रिकेट , बोले- अब तुम खुद चुनती हो अपनी राह
जंतर-मंतर का लोकतंत्र का अखाड़ा वाला युग खत्म: 33 साल बाद प्रदर्शनों पर लगी रोक
वोट चोरी का आरोप: संजय सिंह ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
अमिताभ बच्चन का जन्मदिन: फैंस के साथ हाथ मिलाने से इनकार पर छिड़ी बहस
टेंशन मत लीजिए, हम आपको छोड़ेंगे नहीं : CEC ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी का तीखा हमला
वड़ा पाव वापस लाओ! स्कूली बच्चे की मासूम जिद पर IAS तुकाराम मुंढे का जवाब हुआ वायरल
विराट कोहली से सीखा स्पिन का गुरुमंत्र , कंगारू बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ मचाया कोहराम
एकतरफा प्यार ज्यादा दिन नहीं चलता, इससे अच्छा बेवफा हो जाओ : शिवसेना UBT को आनंद दुबे का बड़ा झटका
राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च: सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने मुलाकात से किया इनकार, बोले- कानून से ऊपर कोई नहीं