नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। सारा ने अपने पिता के मशहूर तेंदुलकर सरनेम के दबाव को खुद पर हावी नहीं होने दिया, बल्कि अपनी मेहनत से ग्लैमर और बिजनेस की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है।
सफलता की नई राह: पिलाटीज एकेडमी सारा ने पिछले साल मुंबई के अंधेरी में पिलाटीज एकेडमी एक्स सारा तेंदुलकर की शुरुआत की है। एक सफल बिजनेसवुमेन के तौर पर वह इस एकेडमी के जरिए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रही हैं। महज 29 साल की उम्र में उन्होंने एक सफल उद्यमी के रूप में खुद को स्थापित कर लिया है।
सचिन का दिल छू लेने वाला संदेश जन्मदिन के खास मौके पर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी बेटी के लिए एक बेहद भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा, एक समय था जब मैं तुम्हें रास्ता दिखाता था। मगर अब मैं यह देखकर खुश रहता हूं कि तुम खुद अपने रास्ते चुन रही हो। हैप्पी बर्थडे सारा, लव यू।
सोशल मीडिया और ब्रांड्स की पसंद सारा केवल बिजनेस में ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी बेहद लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब एक करोड़ फॉलोवर्स हैं। अपनी लोकप्रियता के कारण वह लेनिज, पीएनजी ज्वेलर्स, सेटाफिल और आईएलईएम जापान जैसे कई बड़े ब्रांड्स का चेहरा रह चुकी हैं।
शिक्षा और करियर का सफर सारा की शैक्षणिक योग्यता भी उनकी मेहनत को दर्शाती है। उन्होंने बायोमेडिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है और लंदन के यूनिवर्सिटी कॉलेज से क्लिनिकल और पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। वह हमेशा से ही 9 से 5 की पारंपरिक नौकरी के बजाय खुद का कुछ बड़ा करने का सपना देखती थीं, जिसे उन्होंने आज सच कर दिखाया है।
There was a time when I was the one showing you the way.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) October 12, 2026
Now, more often than not, I’m simply happy to see where you choose to go.
Happy birthday, Sara. Love you. ❤️ pic.twitter.com/7nBiKgClCk
महाकाल की शरण में क्रिकेट और हॉकी के सितारे: कुलदीप, तिलक और विवेक ने भस्म आरती में टेका मत्था
रियाद एयरपोर्ट पर हूती मिसाइल का कहर: उमराह यात्रियों के बीच मची तबाही, 1 भारतीय समेत 13 की मौत
योगी संभल से और अखिलेश गोरखपुर से लड़ें चुनाव, ओवैसी ने दिया डबल चैलेंज
मराठी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मधु कांबीकर का निधन, नाना पाटेकर की मां के किरदार से बनाई थी खास पहचान
रणजी ट्रॉफी 2026-27: शिखर मोहन का धमाकेदार आगाज, पहले ही मैच में जड़ा शानदार शतक
मंदिर के अंदर बच्ची से दरिंदगी की कोशिश, CCTV में कैद हुई मेट्रो वर्कर की घिनौनी करतूत
सुप्रीम कोर्ट राजनीतिक अखाड़ा नहीं : INDIA गठबंधन के मार्च पर भड़के संजय सरावगी
होर्मुज में दहला तेल टैंकर: समुद्री माइन से टकराने के बाद लगी भीषण आग, भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
प्रशासन पस्त, तस्कर मस्त: भारत में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तान की जहरीली ब्यूटी क्रीम, फिर पकड़ी गई बड़ी खेप
CJP प्रोटेस्ट का सबसे छोटा प्रदर्शनकारी: भागते हुए वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम