दिल्ली में आज 12 अक्टूबर को सियासी पारा अपने चरम पर है। वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों के खिलाफ INDIA ब्लॉक ने चलो दिल्ली- मार्च फॉर डेमोक्रेसी (लोकतंत्र बचाओ मार्च) का आह्वान किया है। कांग्रेस की अगुवाई में पूरा विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट तक पैदल मार्च करेगा।
क्या है विपक्ष का प्लान? विपक्ष के तमाम बड़े नेता, कार्यकर्ता और समर्थक आज दोपहर 1:30 बजे कनॉट प्लेस और बाराखंभा रोड जंक्शन पर जुटेंगे। यहां से INDIA ब्लॉक के सभी दल एक साथ मिलकर सुप्रीम कोर्ट तक शांतिपूर्ण मार्च निकालेंगे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
राहुल गांधी की अपील राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर इस मार्च की जानकारी देते हुए कहा कि यह मार्च किसी एक पार्टी या जाति तक सीमित नहीं है, बल्कि देश का हर नागरिक इसमें शामिल हो सकता है। उन्होंने युवाओं, सिविल सोसायटी और विपक्ष से एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए बाहर आने की अपील की है।
पुलिस से झड़प का मुद्दा राहुल गांधी ने दिल्ली में बीते दिनों प्रदर्शनकारी युवाओं के साथ हुई पुलिस और बीजेपी समर्थकों की कथित मारपीट की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि युवाओं पर हुए हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और यह उस भारत की तस्वीर नहीं है जिसकी हम कल्पना करते हैं।
CJI ने मुलाकात से किया इनकार विपक्ष के लिए एक बड़ा झटका तब लगा जब भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के मुलाकात के अनुरोध को ठुकरा दिया।
CJI कार्यालय ने स्पष्ट किया कि वोटर लिस्ट से जुड़ा यह मामला पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है और बेंच इसकी सुनवाई कर रही है। ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर मुलाकात संभव नहीं है। विपक्षी नेताओं को सलाह दी गई है कि वे अपनी बात याचिका के माध्यम से अदालत में रखें।
विपक्ष की मुख्य मांगें विपक्षी गठबंधन ने सरकार और चुनाव आयोग के सामने तीन प्रमुख मांगे रखी हैं:
विपक्ष पिछले मंगलवार से ही आक्रामक तेवर अपनाए हुए है। चुनाव आयोग के बाहर प्रदर्शन, आकाशवाणी भवन के पास राहुल गांधी का 8 घंटे लंबा धरना और राजघाट तक मार्च के बाद, आज का यह प्रदर्शन इस आंदोलन का सबसे बड़ा पड़ाव माना जा रहा है।
Tomorrow, 12th October, India marches peacefully as one to the Supreme Court.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 11, 2026
Students, civil society organisations, Opposition parties: Please join us to defend our democracy.#ChaloDilli pic.twitter.com/0daRmwxOoX
ओवैसी का अखिलेश यादव पर सीधा प्रहार: कहा- लाल टोपी के साथ रहे तो सिर्फ गुलाम बनकर रह जाओगे
क्या झूठ बोल रहे थे अभिजीत दिपके? दादी के निधन पर दिल्ली पुलिस ने जारी किया सच दिखाने वाला वीडियो
क्या साइकिल पर सवार होंगे धर्मेंद्र कश्यप? अखिलेश यादव से मुलाकात ने बदली बरेली की सियासत
12 अक्टूबर को दिल्ली की सड़कों पर भारी जाम की चेतावनी, 30 रास्तों पर डायवर्जन का अलर्ट
ट्रंप का एनर्जी सीजफायर वाला दावा: क्या वाकई युद्ध में थमेंगे हमले, या सिर्फ कूटनीतिक बयानबाजी?
रियाद एयरपोर्ट पर हूती मिसाइल का कहर: एक भारतीय समेत 12 की मौत, 300 से अधिक घायल
जंतर-मंतर पर आर-पार की लड़ाई! CJP ने दिल्ली पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
दिल्ली-NCR में आफत की बारिश: 24 राज्यों में अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी और तूफानी हवाओं का अलर्ट
दादी की चिता की राख देख फफक पड़े अभिजीत दीपके, पुलिस हिरासत पर खड़े हुए गंभीर सवाल
24 राज्यों में मौसम का अलर्ट : भारी बारिश और 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी आंधी, जानें अपने शहर का हाल