केरल के एर्नाकुलम जिले में कोच्चि एयरपोर्ट के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। रविवार तड़के करीब 2 बजे एक बेकाबू लग्जरी मिनी कूपर कार ने स्कूटी सवार तीन छात्रों को कुचल दिया। इस हादसे में तीनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।
चाय पीकर घर लौट रहे थे छात्र मृतकों की पहचान वायनाड की देविका, पलक्कड़ की गोपिका और कर्नाटक के एजाज के रूप में हुई है। ये तीनों त्रिक्काकरा में पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी भी कर रहे थे। हादसा तब हुआ जब वे एक दुकान से चाय पीकर अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे।
सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक टक्कर सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि स्कूटी सड़क के बाईं ओर सामान्य गति से चल रही थी। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार मिनी कूपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार युवती कई फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरी। स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पापा सब संभाल लेंगे , आरोपी ने जताया कोई पछतावा नहीं हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर सुहैल सजीव ने कोई पछतावा नहीं जताया। स्थानीय लोगों द्वारा पकड़े जाने पर उसने बड़ी बेशर्मी से कहा, मेरे पापा सब संभाल लेंगे और साथ ही तर्क दिया कि सड़कें गाड़ियां चलाने के लिए ही बनी हैं। आरोपी की मां का डिजाइनिंग का व्यवसाय है और कार उसके पिता के नाम पर रजिस्टर्ड है।
सिर्फ बियर पी थी , आरोपी ने कुबूला जुर्म पुलिस पूछताछ में 19 वर्षीय आरोपी सुहैल ने स्वीकार किया कि गाड़ी चलाने से पहले उसने शराब पी थी। हालांकि, उसने सफाई देते हुए दावा किया कि उसने केवल बियर ही पी थी। पुलिस ने उसके खून के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं ताकि शराब या अन्य नशीले पदार्थों की पुष्टि हो सके।
अस्पताल में आरोपी पर हमला जब पुलिस सुहैल को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई, तो वहां मौजूद मृतकों के गुस्साए दोस्तों ने उसे घेर लिया और उसके सिर पर हमला कर दिया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला और हमला करने वाले एक युवक को हिरासत में ले लिया।
सख्त धाराओं में मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी सुहैल को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या समेत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और फॉरेंसिक टीम कार की भी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि गाड़ी के भीतर कोई और प्रतिबंधित सामग्री तो नहीं थी।
Three students dead.
— Nambiar Adarsh Narayanan P V 🪷 (@Adarsh4BJP) October 12, 2026
Drunk 19-yr-old Suhail Sajeev the rich nepo kid of — mom runs IHA Designs smashed their scooter in his Mini Cooper near Nedumbassery.
Fled. No remorse. “My father will handle it.”
Stolen Devika. Gopika. Iya s life . .
#HitAndRun #Keralam pic.twitter.com/GKp1hulpfV
NEET PG काउंसलिंग 2026: रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर से शुरू, चेक करें पूरा शेड्यूल और फीस का गणित
IND vs WI: हारकर भी वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में बनाया ये विशाल रिकॉर्ड
इमरान खान पर भड़के भाजपा नेता: विदेशी नागरिक हैं, तुरंत देश से बाहर निकालो
84 के हुए महानायक : अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर सितारों का लगा तांता, कमल हासन और चिरंजीवी ने लुटाया प्यार
दिल्ली-NCR में मौसम का तांडव: भारी बारिश और तूफान का रेड अलर्ट जारी
दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज इन 6 स्टेशनों पर ताले, घर से निकलने से पहले पढ़ें नई एडवाइजरी
लग्जरी डेट, गंजापन और 1 लाख का बिल: डेट के बाद पैसे वापसी की मांग ने छेड़ी बहस
तिलक वर्मा का शानदार कारनामा: टी20 इंटरनेशनल में पूरे किए 50 कैच, दिग्गजों की सूची में बनाई जगह
लखनऊ में अपना घर पाने का मौका: मात्र 6.50 लाख में मिल रहा 1 BHK फ्लैट, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
मेरे पापा सब संभाल लेंगे , नशे में धुत रईसजादे की मिनी कूपर ने ली 3 छात्रों की जान