भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह ने अपने बल्ले से जोरदार जवाब दिया है। रणजी ट्रॉफी के नए सीजन के पहले ही मुकाबले में रिंकू ने शतक ठोककर अपनी फॉर्म और क्लास का परिचय दिया है।
बिहार के खिलाफ गरजा रिंकू का बल्ला राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में रिंकू सिंह ने बिहार के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। रिंकू ने 164 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 109 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के जड़े। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का 10वां शतक है।
माधव कौशिक का भी शानदार प्रदर्शन रिंकू सिंह के अलावा उत्तर प्रदेश के ओपनर माधव कौशिक ने भी कमाल की बल्लेबाजी की। माधव पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 124 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर डटे हुए हैं। इन दोनों बल्लेबाजों की बदौलत उत्तर प्रदेश ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 287 रन बना लिए हैं।
शुरुआत रही खराब, फिर संभली पारी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी बिहार की टीम के खिलाफ उत्तर प्रदेश की शुरुआत खराब रही। अभिषेक गोस्वामी, कप्तान आर्यन जुएल और करन शर्मा महज 13-13 रन बनाकर आउट हो गए। टीम 3 विकेट खोकर मुश्किल में थी, लेकिन इसके बाद रिंकू और माधव ने मोर्चा संभालते हुए बिहार के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।
टीम इंडिया में वापसी का दावा रिंकू सिंह जुलाई 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बाद से टीम इंडिया से बाहर हैं। फिलहाल वे वनडे, टेस्ट, टी20 और यहां तक कि इंडिया-ए टीम का भी हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, रणजी ट्रॉफी में इस शानदार शतक के साथ उन्होंने भारतीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
अब देखना होगा कि क्या रिंकू का यह फॉर्म उन्हें जल्द ही दोबारा नीली जर्सी में वापसी करा पाएगा।
- Not part of ODI team.
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 11, 2026
- Not part of Test team.
- Not part of T20I team.
- Not part of India A team.
Comes to Ranji Trophy, Rinku Singh smashed another Hundred, he has 10 Hundreds & 23 Fifties from just 77 Innings in FC 🤯🇮🇳 pic.twitter.com/wp9wYaKpXd
84 के हुए महानायक : अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर सितारों का लगा तांता, कमल हासन और चिरंजीवी ने लुटाया प्यार
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी का ऐलान: इमरान खान की पार्टी की सरकार बर्खास्त, केंद्र ने संभाली कमान
किडनैप किया गया, गिरफ्तार नहीं : रिहाई के बाद ध्रुव राठी का दिल्ली पुलिस पर बड़ा आरोप
IND vs WI: इंदौर में टॉस की जंग हारी टीम इंडिया, प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव
बंगला साहिब में राजनीतिक दंगल : केजरीवाल और AAP नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस पहुंची DSGMC
दिल्ली में पुलिस की बड़ी चूक: प्रदर्शनकारी को दबोचा था, पलक झपकते ही फुर्र हो गया शख्स
13 गेंदें, 0 रन: मुंबई के लिए फ्लॉप रहे यशस्वी जायसवाल, विकेटकीपिंग की चर्चाओं के बीच चूके मौका
नेपाल में जल प्रलय: बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ में बहे 35 से ज्यादा घर, तबाही का मंजर
विकसित भारत का अग्रदूत है आज का युवा: चेन्नई में बोले पीएम मोदी
CJP प्रदर्शन: विरोध करना संवैधानिक अधिकार , मनीष तिवारी ने पुलिसिया कार्रवाई पर उठाए सवाल