राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रविवार, 11 अक्टूबर के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। यदि आप कल घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो इन रूटों की जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।
सुबह 6 बजे से लागू होंगे प्रतिबंध ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह 6 बजे से स्थिति का आकलन करते हुए 30 प्रमुख मार्गों और चौराहों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए जाएंगे। यह व्यवस्था मुख्य रूप से नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के हिस्सों में प्रभावी रहेगी।
इन 30 पॉइंट्स पर रहेगा असर यातायात व्यवस्था में बदलाव के चलते शंकर रोड-वंदे मातरम टी-प्वॉइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पंचकुइयां, मंडी हाउस, मिंटो रोड, लोधी रोड फ्लाईओवर, मोती बाग, आरएमएल अस्पताल और कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल जैसे क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।
इसके अलावा गोल डाकखाना, विंडसर प्लेस, रेल भवन और सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग जैसे व्यस्त इलाकों में भी सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए डायवर्जन किए जा सकते हैं।
एयरपोर्ट और स्टेशन जाने वाले यात्री हो जाएं सावधान यदि आप कल रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी या एयरपोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो सामान्य समय से थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर ही घर से निकलें। ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे गैर-जरूरी यात्रा से बचें और निकलने से पहले वैकल्पिक रास्तों की जानकारी जरूर ले लें।
ताजा अपडेट के लिए यहां करें संपर्क ट्रैफिक की स्थिति मौके पर मौजूद हालात के आधार पर कभी भी बदली जा सकती है। किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के इन आधिकारिक माध्यमों पर नजर रख सकते हैं:
DELHI TRAFFIC POLICE ADVISORY
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 10, 2026
In view of the law and order situation, traffic may be impacted on following stretches in Delhi on 11.10.2026.
1. Diversions
Diversions will be enforced starting from 06:00 AM on 11.10.2026 depending upon prevailing situation. General public is… pic.twitter.com/GTaQiWCmP1
जंतर-मंतर पर फिर गरजेगी CJP: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा महा-आंदोलन
दिल्ली में बवाल: प्रदर्शन के दौरान लड़की से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप
मुंबई में बवाल: अगस्त क्रांति मैदान से इमरान खान और तुषार गांधी समेत 400 हिरासत में
अयोध्या का दंगल: सीएम योगी का अखिलेश को सीधा ऑफर, हिम्मत है तो मैदान में आएं
दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: आज इन रास्तों से जाने से बचें, यात्रा से पहले देख लें पूरी एडवाइजरी
रणजी ट्रॉफी का बिगुल: कल से सितारों और नए चेहरों के बीच महासंग्राम
जंतर-मंतर पर फिर संग्राम: सीजेपी नेताओं की आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी, दिल्ली में धारा 163 लागू
जो करना है कर लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे : राहुल गांधी का CJP प्रदर्शन को समर्थन
मुंबई: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल अभिनेता इमरान खान हिरासत में
पुलिस की घेराबंदी धरी रह गई, जंतर-मंतर पर कैसे पहुंचे भारतीय अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज?