दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही हिरासत मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने दिल्ली पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन नेताओं—अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तीनों नेता मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे, लेकिन विमान से उतरते ही पुलिस ने उन्हें अपने घेरे में ले लिया।
अलग-अलग ठिकानों पर ले गई पुलिस हिरासत में लेने के बाद पुलिस इन तीनों नेताओं को एक साथ नहीं, बल्कि अलग-अलग स्थानों पर ले गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिजीत दीपके को साउथ दिल्ली, आशुतोष रांका को द्वारका और सौरव दास को एक अन्य अज्ञात स्थान पर रखा गया है। CJP ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनके नेताओं को गुप्त ठिकानों पर रखा गया है और उन्हें वकीलों या परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा है।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति का पेंच हिरासत के पीछे का तात्कालिक कारण प्रदर्शन की अनुमति न होना बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि तीनों को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं थी। वहीं, CJP ने पुलिस की इस कार्रवाई को नागरिकों के आने-जाने की आजादी का सीधा उल्लंघन करार दिया है और बिना शर्त रिहाई की मांग की है।
अभिजीत दीपके की दादी का निधन और पुलिस का दावा इस मामले में एक नया मोड़ तब आया जब पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि उन्होंने अभिजीत दीपके को उनकी दादी के निधन की सूचना दी थी। पुलिस के अनुसार, दीपके को घर जाने या हिरासत में बने रहने का विकल्प दिया गया था। हालांकि, पार्टी ने इस दावे पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि दीपके के पास अपने परिवार या वकीलों से संपर्क करने का कोई माध्यम नहीं है।
नेतृत्व की कमान बदली, प्रदर्शन जारी हिरासत में लिए जाने के बावजूद CJP ने अपने आंदोलन को रोकने से इनकार कर दिया है। अभिजीत दीपके ने हिरासत से पहले दिए अपने संदेश में स्पष्ट किया था कि अब प्रदर्शन का नेतृत्व अजिंक्य शिंदे करेंगे। पार्टी ने साफ कर दिया है कि नेताओं की गिरफ्तारी के बावजूद देश भर में उनका विरोध प्रदर्शन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा।
#WATCH | Delhi Police personnel enter the aircraft that was carrying Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke to Delhi. The flight landed at IGI Airport a few minutes ago.
— ANI (@ANI) October 10, 2026
...I have come here to be arrested; arrest me, Abhijeet Dipke tells Delhi Police
No, this is… pic.twitter.com/wz9jSXgNH2
रणजी ट्रॉफी 2026-27: घर बैठे कैसे देखें लाइव मैच और क्या है पूरा शेड्यूल?
जंतर-मंतर पर गिरफ्तारी के बाद भी नहीं थमेगा CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके ने जारी किया बैकअप प्लान
अल-नीनो का महा-संकट: दिसंबर में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड, क्या भारत में इस बार नहीं पड़ेगी ठंड?
कायरता इनकी पहचान, मैं इनकी हर चाल से वाकिफ हूं : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
CJP प्रमुख अभिजीत दिपके के सामने धर्मसंकट: हिरासत में विरोध या दादी की अंतिम विदाई?
इंदौर: थाने के अंदर भाजपा कार्यकर्ताओं की कुटाई पर बवाल, थाना प्रभारी समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड
झूठ फैलाना बंद करो : UN में भारत ने पाकिस्तान को फिर आईना दिखाया
मौत को मात! स्कूटी एक्सीडेंट के बीच महिला का सुपरहीरो वाला अंदाज, वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
दिल्ली में प्रदर्शन का हाई-वोल्टेज ड्रामा: जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा, प्रदर्शनकारी हिरासत में
अमरोहा के स्कूल में बच्चों का अश्लील स्लोगन बोलते वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग में हड़कंप