भुवनेश्वर की वापसी पर दी प्रतिक्रिया भारत और न्यूजीलैंड के बीच आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। इस चयन में सबसे बड़ी चर्चा भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद हुई वापसी को लेकर है। भुवी ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन कर यह जगह हासिल की है।
चयनकर्ताओं पर साधा निशाना मोहम्मद शमी, जो लंबे समय से भारतीय टीम में वापसी की राह देख रहे हैं, ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। लगातार नजरअंदाज किए जाने से आहत शमी ने चयनकर्ताओं पर निशाना साधते हुए अपना रुख स्पष्ट किया है।
मेरा ध्यान सिर्फ प्रदर्शन पर एक इंटरव्यू में शमी ने साफ कहा कि भुवनेश्वर का चयन उनका निजी विषय नहीं है। उन्होंने कहा, भुवी की वापसी अच्छी बात है, लेकिन इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता। मेरा पूरा फोकस रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए अच्छा प्रदर्शन करने पर है। मुझे जहां भी खेलने का मौका मिलेगा, मैं वहां अपना 100 प्रतिशत दूंगा।
नहीं मिलता मौका तो नुकसान मेरा नहीं शमी ने आगे कहा, पिछले दो-तीन साल से मेरे साथ यही हो रहा है। मैं लगातार प्रदर्शन कर रहा हूं और अपनी फिटनेस भी साबित कर चुका हूं। इसके बावजूद अगर मुझे टीम इंडिया में नहीं चुना जाता है, तो इसमें मेरा कोई नुकसान नहीं है।
शानदार रहा है इंटरनेशनल करियर मोहम्मद शमी भारत के सबसे अनुभवी गेंदबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने अब तक 64 टेस्ट मैचों में 229 विकेट और 108 वनडे मैचों में 206 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 25 टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 27 विकेट हैं। आईपीएल के 132 मैचों में भी उन्होंने 145 विकेट चटकाकर अपनी उपयोगिता साबित की है।
अंतिम बार 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले शमी अब रणजी ट्रॉफी के जरिए दोबारा चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने को तैयार हैं।
Shami said I have been performing and have proved my fitness for Bengal. If I don’t get the chance to play for India again, it’s not my loss . [Subhayan Chakraborty] pic.twitter.com/7whPcATZkq
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 10, 2026
क्या फिर लौट रहा है Orkut? फाउंडर ने इंटरनेट का चेहरा बदलने के लिए मांगा यूजर्स का साथ
कायरता इनकी पहचान, मैं इनकी हर चाल से वाकिफ हूं : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
रणजी ट्रॉफी 2026-27: भारतीय क्रिकेट का महाकुंभ कल से, शमी और राहुल समेत कई धुरंधर दिखाएंगे दम
स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार: 51 साल बाद भी लोकतंत्र की पवित्रता नहीं समझ पाई कांग्रेस
राहुल गांधी का बड़ा दावा: पीएम मोदी को अपने अपराधों की कीमत चुकानी होगी
मुंबई: प्रदर्शन के दौरान अभिनेता इमरान खान हिरासत में, पूछा- आवाज क्यों दबाई जा रही है?
ये रहा मेरा वादा : बॉलीवुड गाने के जरिए कनाडा की मेयर पद की रेस में छाईं दीपिका दमेरला
राहुल गांधी का बड़ा हमला: मोदी, शाह और भागवत पर कायरता का आरोप, बोले- हम आपको घेर रहे हैं
दिल्ली में अघोषित इमरजेंसी : प्रदर्शन के दौरान केजरीवाल-ममता हिरासत में, राजधानी बनी छावनी
दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: फ्लाइट के अंदर सीजेपी नेताओं से भिड़ीं महिला यात्री, वीडियो वायरल