दिल्ली में शनिवार का दिन सियासी घमासान का गवाह बना। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के तरीके से नाराज ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है।
कैदियों की तरह घुमाया गया ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें और उनके साथ मौजूद चार सांसदों को हिरासत में लेने के बाद एक जेल वैन (कैदियों की गाड़ी) में बिठाया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें करीब दो घंटे तक शहर में इधर-उधर घुमाया गया, जो अनुचित और अपमानजनक व्यवहार है।
कोलकाता वापसी से इनकार इस घटना के बाद ममता बनर्जी का तेवर और सख्त हो गया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वे निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद अभी कोलकाता नहीं लौटेंगी। उन्होंने घोषणा की कि वे दिल्ली में ही रहकर सरकार के इस रवैये का विरोध करेंगी और सोमवार को I.N.D.I.A मार्च में शामिल होकर अपनी ताकत दिखाएंगी।
विपक्ष की आवाज कुचल रही सरकार ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां केंद्र के इशारे पर काम कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दमनकारी नीतियों के जरिए विपक्ष की आवाज को कुचलने की कोशिश कर रही है। उनके मुताबिक, देश के युवाओं और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।
राजनीतिक जमीन तलाशने की कवायद? राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि ममता बनर्जी इस पूरे प्रकरण के जरिए अपनी गिरती राजनीतिक पकड़ को दोबारा मजबूत करना चाहती हैं। बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद, वे राष्ट्रीय राजनीति में अपनी केंद्रीय भूमिका फिर से स्थापित करने की कोशिश में हैं। इस विरोध-प्रदर्शन के माध्यम से वे अपने समर्थकों को यह संदेश देने की भी कोशिश कर रही हैं कि वे अभी भी केंद्र सरकार के खिलाफ सबसे मुखर स्ट्रीट फाइटर बनी हुई हैं।
*4pm. Along with our 4 MPs, we have started our dharna at Dwarka North PS where we have been brought. We were kidnapped and driven around in a prison van for two hours. I am not returning to Kolkata tonight and in protest against all that is happening today against the youth and… pic.twitter.com/W9X5di3aCd
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) October 10, 2026
जंतर-मंतर नहीं, अब दिल्ली हाट बना प्रदर्शन का नया केंद्र; नेहा बोरा और योगेंद्र यादव हिरासत में
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के नए सारथी
विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे तेज 5000 टी-20 रनों की लिस्ट में मचाई हलचल
जंतर-मंतर पर बवाल के बीच राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- सरकार जाएगी, लोकतंत्र सुधरेगा
रविवार तक रिहाई नहीं, तो आमरण अनशन : दिल्ली में गिरफ्तारियों पर सोनम वांगचुक की सरकार को चेतावनी
हारने पर धांधली का शोर मचाना गलत : चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे 124 पूर्व अधिकारी
टाटा सिएरा का चमत्कार: भारी-भरकम कंटेनर गिरने के बाद भी बाल-बाल बचे सवार, देश के लोहे ने बचाई जान
दिल्ली में लोकतंत्र बचाओ मार्च से पहले केजरीवाल समेत कई दिग्गज नेता हिरासत में
हिरासत में अभिजीत दीपके, घर से आई दादी के निधन की दुखद खबर
पुलिस की घेराबंदी धरी रह गई, जंतर-मंतर पर कैसे पहुंचे भारतीय अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज?