दिल्ली: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने विपक्षी दलों और CJP (Citizens for Justice and Peace) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने साफ कहा है कि देश का शासन सड़कों पर होने वाले प्रदर्शनों से नहीं, बल्कि संसद के जरिए चलेगा।
चुनाव में हार से हताश है विपक्ष रविशंकर प्रसाद ने बीजेपी का पक्ष रखते हुए कहा कि उनकी पार्टी विरोध के खिलाफ नहीं है, लेकिन विपक्ष चुनावी हार को पचा नहीं पा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल अपनी हताशा मिटाने के लिए सड़क पर विरोध-प्रदर्शन को एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी ने सड़क पर उतरने के बावजूद चुनावों में शानदार जीत दर्ज की है।
CJP पर लगा शैडो बॉक्सिंग का आरोप सांसद ने CJP (सिटीजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस) पर आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए शैडो बॉक्सिंग करने का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पूरा घटनाक्रम एक प्रायोजित ड्रामा था। सुबह प्रदर्शन शुरू हुआ, जिसके बाद अरविंद केजरीवाल और अन्य AAP नेता वहां पहुंच गए। बाद में ममता बनर्जी और वामपंथी दल भी इसमें शामिल हो गए, जिसे प्रसाद ने विपक्ष की मिलीभगत बताया।
मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) का बचाव मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर हो रहे विरोध पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या मृत लोगों के नाम मतदाता सूची में रहने चाहिए? उन्होंने दो टूक कहा कि जो व्यक्ति संबंधित क्षेत्र में नहीं रहता या जिसका नाम एक से अधिक जगहों पर है, उसे सूची से हटाना कानून का हिस्सा है। देश में नौ से अधिक बार SIR की प्रक्रिया हो चुकी है।
राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान नहीं करते। राष्ट्रपति से मुलाकात को लेकर उन्होंने राहुल गांधी पर गलत दावे करने का आरोप लगाया। प्रसाद ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राष्ट्रपति भवन के सूत्रों को खुद सामने आकर नेता प्रतिपक्ष के बयानों को गलत बताना पड़ा।
राजधानी को बंधक बनाने की साजिश नाकाम जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर बीजेपी ने इसे राजधानी को बंधक बनाने की कोशिश करार दिया है। संबित पात्रा ने भी इस प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा कि जनता ने विपक्ष की इन साजिशों को पूरी तरह से नकार दिया है। बीजेपी का मानना है कि विपक्ष के इन विरोध प्रदर्शनों का उद्देश्य केवल दिल्ली की जनता को परेशान करना है।
#WATCH | Delhi: BJP MP Ravi Shankar Prasad says, ...CJP is doing shadow boxing for the Aam Aadmi Party. You witnessed the drama: it began in the morning, followed by the arrival of Arvind Kejriwal and others. Then Mamata ji wondered why she should be left behind, so she showed… pic.twitter.com/F8UE9Zcikg
— ANI (@ANI) October 10, 2026
दिल्ली में सीजेपी का विरोध प्रदर्शन: गिरफ्तारी के बाद अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, अजिंक्य शिंदे संभालेंगे कमान
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का बवाल: प्रदर्शन से पहले 300 हिरासत में, कंटेंट क्रिएटर्स पर पुलिस की पैनी नजर
देवभूमि की पहचान से समझौता नहीं: अवैध मदरसों पर CM धामी का कड़ा प्रहार, बोर्ड भंग करने का ऐलान
‘वोट चोरी’ के आरोप पर घमासान: BJP ने आंकड़ों से राहुल गांधी को दिखाया आईना
दिल्ली में प्रदर्शन का हाई-वोल्टेज ड्रामा: जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा, प्रदर्शनकारी हिरासत में
IPL 2027: बीसीसीआई का मेगा प्लान, 20वें सीजन को यादगार बनाने के लिए फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ अहम बैठक
गिरफ्तारी के बाद भी नहीं थमेगा आंदोलन: अजिंक्य शिंदे संभालेंगे कमान, सामने आया अभिजीत दीपके का प्री-रिकॉर्डेड वीडियो
हिरासत के बीच गहराया दुख: अभिजीत दीपके की दादी का निधन, परिवार पर टूटा गमों का पहाड़
जब शाहरुख खान के लिए मसीहा बने थे नाना पाटेकर: जेल से बाहर निकालने का वो किस्सा
दिल्ली में हाई-अलर्ट: कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध से पहले नेताओं की गिरफ्तारी और चक्का जाम