नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रोटेस्ट को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में मचे हंगामे के बीच अभिनेता प्रकाश राज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सरकार और व्यवस्था पर सीधा हमला बोला है।
तुमने खुद को सलाखों के पीछे बंद कर लिया है प्रकाश राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि सरकार प्रदर्शनकारियों को नहीं, बल्कि अपने डर को कैद कर रही है। उन्होंने कहा, तुम लोग डरे हुए हो, है ना? पुलिस और सुरक्षाबलों के पीछे छिपकर तुम हमें गिरफ्तार नहीं कर रहे, बल्कि खुद अपनी ही बनाई सलाखों के पीछे कैद हो रहे हो।
युवाओं की गिरफ्तारी पर सवाल अभिनेता ने युवाओं की धरपकड़ पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, हाय फ्रेंड... क्या हंगामा मचा रखा है? युवाओं को उनके घरों और फ्लाइट से हिरासत में लिया जा रहा है। प्रदर्शन करने की जगह तक नहीं पहुंचने दिया जा रहा। क्या आप इस तरह एक बहती नदी को रोक पाएंगे?
लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे प्रकाश राज ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह एक लंबी लड़ाई है। उन्होंने बिना किसी दल का नाम लिए तंज कसा, कोशिश कर लो, लेकिन तुम कामयाब नहीं होगे। यह देश लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगा। हम सवाल पूछना जारी रखेंगे और आप दिन-ब-दिन जनता के सामने नंगे होते जाओगे।
सोशल मीडिया पर बंटी जनता प्रकाश राज की इस पोस्ट के बाद नेटिज़न्स दो खेमों में बंट गए हैं। जहां कुछ लोग उनके समर्थन में खड़े हैं, वहीं कई यूजर्स ने उन्हें निशाने पर भी लिया है।
एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, दूसरों को भड़काकर खुद घर में आराम कर रहे हो। वहीं एक अन्य यूजर ने चुनौती देते हुए कहा, दिल्ली आओ, पुलिस आपका इंतजार कर रही है। अभिनेता ने अंत में कहा कि यह खेल शुरू हो चुका है और पूरा देश इसे देख रहा है।
Fraand .. how long will you stop a river.. #justasking pic.twitter.com/AjBwiR6hVg
— Prakash Raj (@prakashraaj) October 10, 2026
IND vs WI: सीरीज का रोमांच चरम पर, तीसरे T20 में इंदौर में होगी कांटे की टक्कर
दिल्ली में अघोषित इमरजेंसी : प्रदर्शन के दौरान केजरीवाल-ममता हिरासत में, राजधानी बनी छावनी
ग्रैमी की दहलीज पर धुरंधर 2 : रणवीर सिंह की फिल्म के 9 गानों ने वैश्विक मंच पर भरी हुंकार
72 की उम्र में भी कायम है रेखा का जादू, सितारों ने उमराव जान पर लुटाया प्यार
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में संस्थापक, अब अजिंक्य शिंदे संभालेंगे कमान
दादी के निधन के बीच दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में अभिजीत दिपके, घर जाने की अनुमति पर सस्पेंस
नवरात्रि में मां बमलेश्वरी के दरबार पहुंचना हुआ आसान, रेलवे ने दौड़ाईं स्पेशल ट्रेनें
क्या ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 में गूंजेगा धुरंधर 2 का संगीत? 9 श्रेणियों में हुआ नामांकन
वोट चोरी के आरोपों पर बीजेपी का राहुल गांधी को सीधा जवाब: सबूत हैं तो कोर्ट क्यों नहीं जाते?
विमान के अंदर गिरफ्तारी पर सुप्रिया सुले का तल्ख तेवर: सरकार हमारे बच्चों को बख्श दे