दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आज दिल्ली में बुलाए गए प्रदर्शन के मद्देनजर राजधानी छावनी में तब्दील हो गई है। प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही दिल्ली पुलिस ने पार्टी की टॉप लीडरशिप को काबू कर लिया है।
फ्लाइट के अंदर विरोध अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, पुलिस ने उन्हें विमान के अंदर से ही हिरासत में ले लिया। इस दौरान विमान में मौजूद एक महिला यात्री ने उनके सामने खड़े होकर Shame on You कहकर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हज़ारों कार्यकर्ता हिरासत में सिर्फ टॉप लीडरशिप ही नहीं, बल्कि दिल्ली भर में हज़ारों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बसों में भरकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। कुछ स्थानों पर झड़प की खबरें भी हैं, जहां स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
दिल्ली का चप्पा-चप्पा सील पुलिस के इस कंट्रोल प्लान के तहत जंतर-मंतर की ओर जाने वाले हर रास्ते को बंद कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों को इकट्ठा होने का मौका ही नहीं मिल रहा है। सुरक्षा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली की सड़कों पर पुलिस के साथ BSF, ITBP, RAF और CRPF की 26,000 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है।
अभेद्य किलेबंदी दिल्ली की सड़कों पर बैरिकेड्स को जंजीरों से बांधकर जमीन में फिक्स कर दिया गया है। प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स को हिलाने में भी असमर्थ साबित हुए हैं। जंतर-मंतर की ओर बढ़ने की तमाम कोशिशों को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है।
देशव्यापी असर दिल्ली ही नहीं, बल्कि मुंबई, अहमदाबाद, श्रीनगर, लखनऊ और चंडीगढ़ समेत देश के कई अन्य बड़े शहरों में भी छिटपुट विरोध प्रदर्शन की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच, राजनीतिक गलियारों में भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। नितिन नवीन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि विदेशी ताकतों के इशारे पर देश को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है, जिसे देशभक्त विफल कर देंगे।
*#KahaniKursiKi | विमान के अंदर CJP नेताओं और यात्रियों के बीच बहस, VIDEO वायरल#CJP #AbhijitDipke #SouravDas #AshutoshRanka #JantarMantar #DelhiProtest #CEC #SIR @journosaurav pic.twitter.com/woOVA2VUv8
— India TV (@indiatvnews) October 10, 2026
मैं RSS और मोदी की हर चाल से वाकिफ हूं , राहुल गांधी का तीखा हमला
CEC विवाद: वोट चोरी के आरोपों पर राहुल गांधी के खिलाफ BJP का आक्रामक रुख
वोट चोरी के आरोपों पर बीजेपी का राहुल गांधी को सीधा जवाब: सबूत हैं तो कोर्ट क्यों नहीं जाते?
राहुल गांधी का बड़ा हमला: मोदी, शाह और भागवत पर कायरता का आरोप, बोले- हम आपको घेर रहे हैं
स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार: 51 साल बाद भी लोकतंत्र की पवित्रता नहीं समझ पाई कांग्रेस
हम आपको चारों तरफ से घेर रहे हैं : दिल्ली प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला
मुख्य चुनाव आयुक्त पर विपक्ष का बवाल: नितिन नवीन का पलटवार, बोले- अर्बन नक्सल फैला रहे अस्थिरता
CJP नेताओं की गिरफ्तारी के बाद अब कौन संभालेगा मोर्चा? अभिजीत दीपके का आया बड़ा बयान
चंडीगढ़ में आप का महा-विरोध: मनीष सिसोदिया हिरासत में, केजरीवाल ने मोदी सरकार को घेरा
दिल्ली में लोकतंत्र बचाओ मार्च से पहले केजरीवाल समेत कई दिग्गज नेता हिरासत में