दिल्ली में गरमाया माहौल दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले एक विरोध प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय राजधानी का माहौल गर्मा गया है। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र तोमर, जिन्हें पिंकी भैया के नाम से जाना जाता है, ने जंतर-मंतर पर लट्ठ लेकर पहुंचने का खुला ऐलान किया था। इस घोषणा के बाद से ही प्रशासन सतर्क हो गया था।
घर पर पुलिस का पहरा पिंकी भैया के जंतर-मंतर पहुंचने से पहले ही दिल्ली पुलिस उनके आवास पर जा पहुंची। खुद भूपेंद्र तोमर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें घर में ही नजरबंद करने की कोशिश की जा रही है।
ध्रुव राठी और देशविरोधियों पर निशाना पुलिस की मौजूदगी के बीच जारी एक वीडियो में पिंकी भैया ने तीखे तेवर अपनाए। उन्होंने सीधे तौर पर यूट्यूबर ध्रुव राठी का नाम लेते हुए कहा, ये ध्रुव राठी... जो विदेश में बैठकर हमारे युवाओं को गुमराह कर रहे हैं, हम इनको ठीक करेंगे। उन्होंने देश को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपने बच्चों का भविष्य बिगड़ते नहीं देख सकते।
नहीं बनने दूंगा गजवा-ए-हिंद पिंकी भैया ने सरकार और प्रशासन पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर प्रशासन सनातन प्रेमियों को ही क्यों डिटेन कर रहा है? उन्होंने हुंकार भरी कि वे इस देश को गजवा-ए-हिंद नहीं बनने देंगे। उन्होंने अपने समर्थकों और सनातनियों से अपील की कि वे हर हाल में जंतर-मंतर पहुंचें।
संघर्ष का ऐलान पिंकी भैया ने यह भी स्पष्ट किया कि चाहे उन्हें हिरासत में लिया जाए या गिरफ्तार किया जाए, वे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने दावा किया कि उनकी टीम पहले ही दिल्ली पहुंच चुकी है और वे पूरी ताकत के साथ प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदर्शन के दौरान जो भी कार्यकर्ता हिरासत में लिए जाएंगे, उन्हें छुड़ाने की जिम्मेदारी भी वे ही उठाएंगे।
शाम 7:00 बजे ही मेरे आवास पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है फिर भी मैं जंतर मंतर अवश्य पहुंचूंगा अपने बच्चों के भविष्य के लिए मुझे और सभी सनातनियों को जंतर मंतर पहुंचना होगा।@hindurakshadal @sanatani pic.twitter.com/Wt2he9l2No
— Pinki Bhaiya (@BHUPENDER_HRD) October 9, 2026
रोहित-विराट के फैंस को झटका: दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट हुआ भारत-श्रीलंका वनडे मैच
ऐसा तो इंदिरा गांधी ने भी नहीं किया , फ्लाइट के अंदर से अभिजीत दीपके का वीडियो वायरल
रांची में टीम इंडिया की शर्मनाक हार: 250 रन बनाकर भी क्यों ढेर हुए भारतीय गेंदबाज?
ध्रुव राठी हिरासत में: दिल्ली में सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बॉलीवुड की चकाचौंध पर फिदा हुए जापानी राजदूत, फिल्म सिटी का लिया जायजा
दिल्ली में घेराबंदी : CJP प्रदर्शन के चलते राजधानी बनी छावनी, 45 मेट्रो स्टेशन और 250 ट्रेनें बंद
भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहली बार क्रिकेट महासंग्राम, मेहमान टीम ने किया स्क्वाड का ऐलान
पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट... , पत्नी पर तेज प्रताप यादव के गंभीर आरोप
जंतर-मंतर पर गिरफ्तारी के बाद भी नहीं थमेगा CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके ने जारी किया बैकअप प्लान
दिल्ली में प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा प्रहार: 300 हिरासत में, कंटेंट क्रिएटर्स पर भी नकेल