जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी कर अपनी अनुपस्थिति की जानकारी दी है।
सर्दियों की तैयारी और हिमालय की सुरक्षा वांगचुक ने बताया कि वह इस समय लद्दाख में सर्दियों की तैयारियों और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा, सरकार की तमाम रुकावटों के बावजूद हम देश की सुरक्षा के लिए काम करते रहेंगे। इस वक्त हमारा ध्यान कृत्रिम ग्लेशियर बनाने और जल सुरक्षा जैसी अहम चुनौतियों पर है।
फैज के अंदाज में सियासत पर वार प्रदर्शन में शामिल न हो पाने की मजबूरी बताते हुए वांगचुक ने फैज अहमद फैज की प्रसिद्ध नज्म को अपने अंदाज में ढालकर कहा, और भी गम हैं जमाने में सियासत के सिवा, राहतें और भी हैं वस्ल की राहतें के सिवा। उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ राजनीतिक समस्याएं ही नहीं, बल्कि भीषण प्राकृतिक आपदाएं भी हैं, जिनसे जूझना आज के समय की बड़ी प्राथमिकता है।
युवाओं को दी शांतिपूर्ण आंदोलन की नसीहत विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का हौसला बढ़ाते हुए वांगचुक ने उन्हें एकजुट रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा, अलग-अलग गुटों में बंटने के बजाय एक बनकर संघर्ष करें। युवा शांति का दामन कभी न छोड़ें, क्योंकि जीत एकता और धैर्य से ही मिलेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि आंदोलन के दौरान कोई भी समस्या आती है, तो वह साथ देने के लिए तैयार रहेंगे।
दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम वांगचुक की अनुपस्थिति के बीच, CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर में लगभग 26,000 अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली के 45 मेट्रो स्टेशनों को 10 अक्टूबर की शाम तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। पुलिस लगातार लोगों से शांति बनाए रखने और प्रदर्शन में शामिल न होने की अपील कर रही है।
WHY I WON T BE ABLE TO JOIN YOU ALL IN DELHI...!
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) October 9, 2026
Despite all efforts of the government to hinder & damage our work we continue to work for national security... making preparations as another winter comes.
This includes making artificial glaciers for water security & experiments… pic.twitter.com/9UjDrhGpss
दिल्ली में 10 अक्टूबर को नो एंट्री : 61 ट्रेनें रद्द और 57 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें क्यों लिया गया ये बड़ा फैसला
नाना पाटेकर के निधन से सरहद पार मातम: पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने याद किए दोस्ती के किस्से
फैक्ट चेक: क्या मुंबई में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नेता की हुई पिटाई? जानिए वायरल वीडियो का सच
10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन से पहले ट्रेनों पर ब्रेक: चिराग पासवान बोले- युवाओं को नहीं रोका जा सकता
दिल्ली में कल थम जाएगी रफ्तार: 57 मेट्रो स्टेशन बंद, 38 ट्रेनें रद्द और शराब की बिक्री पर रोक
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का आर-पार , राष्ट्रपति से हटाए जाएंगे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
IND A vs AUS A: रजत पाटीदार की जुझारू पारी बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज पर किया कब्जा
उन्होंने कॉल किया, मैं उठा नहीं पाई , नाना पाटेकर के निधन पर हेमा मालिनी को मलाल
एक कचौड़ी, दो समोसा... : रांची टी20 से पहले ईशान किशन का देसी अंदाज हुआ वायरल
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का बड़ा धमाका: सीजेपी और कांग्रेस पर लगाए संगीन आरोप