दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया। 75 वर्षीय अभिनेता का गुरुवार को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया था। हालांकि, अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है। गोवा पुलिस ने उनकी मौत के मामले में अननैचुरल डेथ (अस्वाभाविक मृत्यु) का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, पणजी पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत यह मामला दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अभिनेता को गोवा के ओशन पार्क स्थित उनके घर से बांबोलिम के मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस मामले की जांच फिलहाल सब-इंस्पेक्टर नितिन नाइक के नेतृत्व में चल रही है।
पुलिस अब इस मामले की तह तक जाने के लिए विस्तृत जांच कर रही है। अभिनेता के पार्थिव शरीर का गोवा मेडिकल कॉलेज (GMC) में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। साथ ही, जांच के क्रम में नाना पाटेकर के परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
पुलिस का कहना है कि यह एक प्रक्रियागत जांच है। यदि मौत स्वाभाविक (नेचुरल) पाई जाती है, तो फाइल बंद कर दी जाएगी। लेकिन अगर जांच में किसी भी तरह का संदेह या विसंगति मिली, तो कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।
8 अक्टूबर को अभिनेता के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को गोवा से उनके पुणे स्थित फार्म हाउस लाया गया। वहां रात करीब 11:30 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
इस दुखद मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई गणमान्य लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। सोशल मीडिया पर भी बॉलीवुड सितारों और प्रशंसकों ने दिग्गज अभिनेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। फिलहाल, अब सभी की निगाहें पुलिस की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।
*Goa: Panaji Police registers an Unnatural Death (UD) case under Section 194 of the Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita (BNSS) following the death of veteran actor Vishwanath (Nana) Gajanan Patekar.
— ANI (@ANI) October 9, 2026
According to the police record, the 76-year-old actor was brought dead to the… pic.twitter.com/zDjAeaZUie
जंतर-मंतर पर आर-पार की जंग: CJP की हुंकार को मिला किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी का साथ
तमिलनाडु उपचुनाव: मदुरंतकम में TVK का दबदबा, धारापुरम में AIADMK की मजबूत वापसी
CJP विरोध-प्रदर्शन: कपिल सिब्बल का बड़ा दावा, ज्ञानेश कुमार को हटाते ही खुल जाएगी सरकार की पोल
बॉयफ्रेंड के साथ चैट और लव-यू के मैसेज , तेज प्रताप ने खोले अपनी टूटी शादी के गहरे राज
कैंसर की दवाओं पर बड़ा प्रहार: अब 70% तक सस्ती होंगी जीवनरक्षक दवाएं, मरीजों को मिलेगी ₹2,500 करोड़ की राहत
हांगकांग सिक्सेस: पाकिस्तान ने किया स्क्वाड का ऐलान, 30 अक्टूबर को फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान
IND A vs AUS A: रजत पाटीदार की जुझारू पारी बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज पर किया कब्जा
H-1B वीजा पर जेडी वेंस की टिप्पणी से गरमाया माहौल, भारत ने दी कड़ी नसीहत
सड़क किनारे बच्चे का तोहफा और हसीना का रिएक्शन, इंटरनेट पर छाया यह प्यारा वीडियो
8 नवंबर को फिर आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, अंडर-19 एशिया कप का रोमांच शुरू