सोशल मीडिया पर इन दिनों रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस से जुड़ा एक पत्र तेजी से वायरल हो रहा है। इस लेटर में दावा किया गया है कि नॉन-गजेटेड रेलवे कर्मचारियों को सरकार 78 दिनों की सैलरी के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) देने जा रही है।
इस खबर के फैलते ही रेलवे बोर्ड ने इस पर संज्ञान लेते हुए इसे पूरी तरह से फर्जी और मनगढ़ंत करार दिया है।
वायरल हो रहे इस कथित लेटर पर RBE संख्या 101/2026 और तारीख 6 अक्टूबर, 2026 दर्ज है। इसमें दावा किया गया है कि रेलवे बोर्ड ने बोनस को मंजूरी दे दी है और पात्र कर्मचारियों को 41,149 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह लेटर पूरी तरह से जाली है। बोर्ड के अनुसार, इस दस्तावेज पर मौजूद हस्ताक्षर भी फर्जी हैं और इसे बोर्ड द्वारा जारी नहीं किया गया है। रेलवे ने सभी जोनल रेलवे, प्रोडक्शन यूनिट्स और अन्य कार्यालयों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे इस फर्जी दस्तावेज पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करें।
रेलवे बोर्ड ने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों को सलाह दी है कि वे सोशल मीडिया या मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर आने वाली भ्रामक सूचनाओं पर भरोसा न करें।
किसी भी आधिकारिक घोषणा की पुष्टि के लिए केवल रेल मंत्रालय या रेलवे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि अनधिकृत स्रोतों से प्राप्त किसी भी सूचना को आधिकारिक आदेश न माना जाए।
यह मामला एक बार फिर सोशल मीडिया पर फैल रही फेक न्यूज की गंभीरता को दर्शाता है। रेलवे बोर्ड का कहना है कि अगर बोनस से जुड़ा कोई भी फैसला लिया जाता है, तो उसे आधिकारिक चैनलों के माध्यम से ही जारी किया जाएगा। फिलहाल, बोनस भुगतान को लेकर वायरल हो रहे इस दावे का कोई आधार नहीं है।
FAKE DOCUMENT ALERT
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) October 8, 2026
A purported Railway Board letter regarding payment of Productivity Linked Bonus (PLB) to eligible non-gazetted Railway employees for FY 2025-26 is being circulated on social media and messaging platforms.#PIBFactCheck
❌ The letter is FAKE.
✅ Railway… pic.twitter.com/KfvHnlLjxK
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता की टिप्पणी से मचा बवाल, AICWA ने सुनाई खरी-खोटी
कुसल मेंडिस बने श्रीलंका के नए टेस्ट कप्तान, धनंजय डी सिल्वा ने अचानक पद छोड़ा
चुनाव आयोग पर सवाल क्यों? सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस से पूछा- जीत में भरोसा, हार में अविश्वास क्यों?
क्या विकेटकीपर बनेंगे यशस्वी जायसवाल? टीम इंडिया के दिग्गजों की बढ़ सकती है टेंशन
अमेरिकी वीजा नियमों में बड़ा बदलाव: माइक्रोसॉफ्ट, इंफोसिस और टीसीएस समेत 7 बड़ी कंपनियों पर सख्त कार्रवाई
सऊदी अरब: हूती हमलों के बीच भारतीय दूतावास की चेतावनी, कहा- घर में रहें, वीडियो शेयर न करें
एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर का ऐसा व्यवहार देख पिघला लोगों का दिल, वीडियो हुआ वायरल
नाना पाटेकर के अंतिम सफर पर बिखरे बेटे मल्हार, अस्पताल में फूट-फूटकर रोते हुए वीडियो वायरल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का महा-मार्च : राजघाट से राष्ट्रपति भवन तक आर-पार की जंग
मौत से तीन दिन पहले झूमते दिखे नाना पाटेकर, आखिरी वीडियो ने फैंस को किया भावुक