उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक विचलित कर देने वाली घटना सामने आई है। जगतपुर थाना क्षेत्र के उड़वा गांव में अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही एक महिला की कार पर कुछ दबंगों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में कार के शीशे चकनाचूर हो गए और मासूम बच्ची दहशत में चीखती रही।
क्या है पूरा मामला? यह घटना 7 अक्टूबर की सुबह करीब सात बजे की है। मोहित सिंह की पत्नी रुद्धिमा सिंह अपनी बेटी को कार से स्कूल छोड़ने जा रही थीं। जैसे ही वे उड़वा गांव के पास पहुंचीं, वहां पहले से घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और अचानक उस पर पत्थरों की बौछार कर दी।
बच्ची की चीख पुकार अचानक हुए हमले से कार के शीशे टूटकर बिखर गए। गाड़ी के अंदर बैठी छोटी सी बच्ची अपनी मां को लिपटकर मम्मा प्लीज बचा लो कहकर गिड़गिड़ाती रही। इस पूरे मंजर को कार में लगे डैशकैम ने कैद कर लिया। पत्थरबाजी के दौरान मां और बेटी दोनों को चोटें भी आई हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि बच्ची डर के मारे किस कदर सहमी हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया।
पुलिस की कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रितेश मिश्रा, आयुष मिश्रा और शिवम कुमार मिश्रा के रूप में हुई है, जो उड़वा गांव के ही रहने वाले हैं।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी सीओ डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता रुद्धिमा सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस हमले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी दोषियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
*रायबरेली : जगतपुर थाना क्षेत्र के उड़वा गांव में एक महिला अपने बच्ची को बैठाकर स्कूल छोड़ने जा रही थी। रास्ते में घात लगाए बैठे एक दबंग ने गाड़ी रोक ली और शीशा तोड़ने लगा।
— Ashish Paswan (@ashishpaswan0) October 7, 2026
गाड़ी के अंदर बैठी बच्ची सहम गई और चीखते चिल्लाते अपने मां से ही बचाने की गुहार लगा रही। महिला ने हमला कर… pic.twitter.com/A12n0KzIUI
क्या 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भुवनेश्वर कुमार मचाएंगे धमाल? रविचंद्रन अश्विन ने की बड़ी भविष्यवाणी
चाशनी में तैरता मिला जिंदा चूहा: भिवंडी की मशहूर मिठाई दुकान पर गिरी FDA की गाज
सपा को बड़ा झटका: गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह 14 अक्टूबर को थामेंगे भाजपा का दामन
एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर का ऐसा व्यवहार देख पिघला लोगों का दिल, वीडियो हुआ वायरल
चुनावी अखाड़े में हसीन जहां को मोहम्मद शमी का सीधा जवाब, क्या राजनीति में उतरेंगे स्टार गेंदबाज?
गुजरात में दिखा कुदरत का करिश्मा: खेत में मिला दो सिर वाला दुर्लभ सांप, वीडियो वायरल
कंकाल के कटे हाथ और रनवे के नीचे दफन राज: 30 साल बाद कैसे ढूंढा गया चे ग्वेरा का शरीर?
दिल्ली के कनॉट प्लेस में बवाल: मोदी समर्थक कश्मीरी युवक की पिटाई, गरमाई सियासत
कानपुर मेडिकल कॉलेज में हंगामा: पूर्व सांसद और गार्ड में तीखी नोकझोंक, पत्नी भी आईं आमने-सामने
हूतियों को भारी पड़ी एयरपोर्ट पर नापाक साजिश, भारत ने दी कड़ी चेतावनी