नई दिल्ली: दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाके में ईदगाह मछली मंडी के पास बुधवार दोपहर हुई चार मंजिला इमारत ढहने की घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिसमें 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। बचाव कार्य अभी भी जारी है।
रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुए इस हादसे के बाद से ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग, NDRF और आपदा प्रबंधन की टीमें युद्धस्तर पर काम कर रही हैं। डीएम अजय कुमार ने बताया कि पूरी रात चला बचाव अभियान अभी भी जारी है। मलबे से 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जिनमें से घायल 8 लोगों को जीटीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
असुरक्षित हैं आसपास की इमारतें डीएम अजय कुमार ने एक बड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि हादसे में गिरी बिल्डिंग के आसपास की तीन अन्य इमारतें भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इनमें से दो इमारतों को पूरी तरह से गिराना जरूरी है क्योंकि वे ढहने की कगार पर हैं। तीसरी बिल्डिंग के बारे में एमसीडी के साथ मिलकर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि ये तीनों इमारतें अब रहने लायक नहीं हैं और इन्हें पूरी तरह खाली करा लिया गया है।
मृतकों और घायलों की जानकारी हादसे में जान गंवाने वालों में से एक की पहचान 21 वर्षीय गुलफशा के रूप में हुई है, जबकि 12 वर्षीय एक बच्ची और डेढ़ साल के बच्चे की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घायलों में मोमिन मिर्जा (56), अबदान (3), अब्दुल रहमान (28), देवरुद्दीन (28), सलमा (50), छोटे (34), सकीना (35) और समद (30) शामिल हैं।
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई इस भीषण हादसे के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एमसीडी के 5 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इसमें ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में डिप्टी कमिश्नर के साथ-साथ संबंधित इंजीनियरों पर भी गाज गिरी है। प्रशासन का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद घटना की विस्तृत जांच की जाएगी ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।
#WATCH | Delhi: A four-storey residential building collapsed in the New Seemapuri area near Idgah Machhli Mandi. So far, police has recovered the dead bodies of 3 women and one child.Search and rescue operations are currently underway. Morning visuals from the spot. https://t.co/WUD6biVcxJ
— ANI (@ANI) October 8, 2026
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का बवाल: गिरिराज सिंह ने तेजस्वी और राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला
गीली लकड़ी मत जलाना : नाना पाटेकर ने सालों पहले ही तय कर ली थी अपनी अंतिम विदाई की स्क्रिप्ट
चलती बस में कपल की अश्लीलता पर कंडक्टर का पारा हाई, वीडियो हुआ वायरल
अभिनय जगत का एक सितारा अस्त: नाना पाटेकर पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
पार्किंग फीस से बचने का शातिर जुगाड़: कार के नीचे रखा नकली मैकेनिक, पुलिस भी रह गई दंग
मिस्टर परफेक्टनिस्ट का नया सफेद अंदाज: क्या आमिर खान ने सच में डाई करना छोड़ दिया?
पीएम मोदी के 25 साल का सफर: दिल्ली में सेवा ज्योति यात्रा से गूंजा विकसित भारत का संकल्प
नाना पाटेकर को अंतिम विदाई: पुणे पहुंचा पार्थिव शरीर, आज रात होगा अंतिम संस्कार
जिसने हमारे घर लक्ष्मी लाई, वो चला गया... : नाना पाटेकर के निधन से बिखरे उन लोगों के आंसू, जिनकी उन्होंने सवार दी थी जिंदगी
नाना पाटेकर के निधन से टूटा बेटे मल्हार का दिल: गोवा में दिखा पिता को खोने का दर्द