भारतीय सिनेमा के सबसे सशक्त और बेबाक अभिनेताओं में शुमार नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। गोवा स्थित अपने निवास पर अचानक कार्डियक अरेस्ट आने के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से फिल्म जगत और प्रशंसकों के बीच शोक की लहर है।
सीएम फडणवीस ने जताया गहरा दुख
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नाना पाटेकर के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, मेरे करीबी दोस्त और दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का असमय जाना एक गहरा सदमा है। वे जितने बड़े कलाकार थे, उतने ही संवेदनशील इंसान भी थे।
अभिनय का बेमिसाल सफर
मुख्यमंत्री फडणवीस ने नाना के करियर को याद करते हुए कहा कि क्रांतिवीर से लेकर नटसम्राट तक, उन्होंने अभिनय की एक ऐसी अमिट छाप छोड़ी है, जिसकी कोई मिसाल नहीं है। मराठी और हिंदी सिनेमा में उन्होंने एक गौरवशाली कालखंड का निर्माण किया।
किसानों के सच्चे साथी
नाना पाटेकर की निडरता और बेबाकी के अलावा उनकी सामाजिक सक्रियता भी चर्चा में रही। सीएम ने याद किया कि कैसे जलयुक्त शिवार अभियान के दौरान नाना ने बढ़-चढ़कर समर्थन किया। अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर उन्होंने नाम फाउंडेशन (NAAM Foundation) की स्थापना की और सूखे से जूझ रहे किसानों की जमीनी स्तर पर मदद की।
अस्पताल में नहीं बच सकी जान
8 अक्टूबर की सुबह गोवा के डोना पाउला स्थित घर पर नाना पाटेकर बेहोश पाए गए थे। उन्हें तुरंत मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, सुबह 5:20 बजे उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। अस्पताल की टीम ने उन्हें बचाने के लिए 45 मिनट तक सीपीआर दिया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू
नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने निधन की पुष्टि की है। नियमानुसार, इस मामले में मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उनके यूं अचानक चले जाने से पूरा देश स्तब्ध है।
ज्येष्ठ अभिनेते आणि माझे निकटचे मित्र नाना पाटेकर यांची अशी अकाली आणि अचानक ‘एक्झिट’ मनाला मोठा धक्का देणारी आहे. मन प्रचंड दुःखी आहे. नाना जितके पडद्यावर मोठे, तितकेच मनाने सुद्धा मोठे होते. मराठी आणि हिंदी चित्रपटसृष्टीला त्यांनी एक कालखंड दिला. त्यातून प्रामुख्याने एक… pic.twitter.com/LhmPTgQREI
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) October 8, 2026
हथकड़ी में संविधान: राजेश राम का आरोप, ज्ञानेश कुमार ने SIR के जरिए कराई वोट चोरी
स्ट्रासबर्ग में ट्रंप की ‘नग्न’ स्वर्ण प्रतिमा: लगा ‘अन्याय का राजा’ का टैग, मचा बवाल
गीली लकड़ी मत जलाना : नाना पाटेकर ने सालों पहले ही तय कर ली थी अपनी अंतिम विदाई की स्क्रिप्ट
साहित्य का नोबेल 2026: कनाडाई लेखिका ऐनी कार्सन को मिला प्रतिष्ठित सम्मान, क्लासिकल परंपरा को आधुनिकता से जोड़ा
कड़ाके की ठंड में स्कूटर चलाकर आती थीं कर्मचारी, खुश होकर बॉस ने तोहफे में दी ₹43 लाख की महंगी कार!
सऊदी अरब में मिसाइल हमलों से दहला रियाद: भारतीयों के लिए हाई अलर्ट, घर में रहने की सलाह
रोमन रेंस के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, WWE ने जारी किया आने वाले महीनों का ब्लॉकबस्टर शेड्यूल
पटना में सियासी बवाल: बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े तेजस्वी, राजभवन मार्च से मचा हड़कंप
लाइफस्टाइल बदलेगी, सोच बदलेगी, तब पता चलेगा... वैभव सूर्यवंशी को लेकर कपिल देव का बड़ा बयान
चेन्नई में धंसी सड़क: मेट्रो निर्माण स्थल पर गड्ढे में समाई कार, मची खलबली