कड़ाके की ठंड में स्कूटर चलाकर आती थीं कर्मचारी, खुश होकर बॉस ने तोहफे में दी ₹43 लाख की महंगी कार!
News Image

कभी-कभी दफ्तर में मिलने वाला इनाम सिर्फ प्रमोशन या बोनस तक सीमित नहीं रहता। चीन के हेनान प्रांत में एक रेस्टोरेंट मालकिन ने अपने दो कर्मचारियों की ईमानदारी और लगन का ऐसा अनोखा सम्मान किया, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। उन्होंने अपनी दो महिला कर्मचारियों को ब्रांड न्यू BMW कार गिफ्ट की है।

ठंड में कांपती हुई कर्मचारी को देख पिघला बॉस का दिल मामला एक बीफ हॉटपॉट रेस्टोरेंट चेन का है, जिसकी मालकिन मा यानली हैं। उन्होंने देखा कि उनकी कर्मचारी ली जिए पिछले आठ सालों से पूरी निष्ठा के साथ काम कर रही हैं। कड़ाके की ठंड में ली हर रोज इलेक्ट्रिक स्कूटर से काम पर पहुंचती थीं। एक दिन मा यानली ने देखा कि भीषण ठंड के कारण ली का चेहरा लाल हो चुका है और हाथ-कान सुन्न पड़ गए हैं। यह देखकर मालकिन का दिल पसीज गया और उन्होंने तय किया कि अब इनके सफर को आरामदायक बनाना है।

मीटिंग का बहाना और शोरूम में सरप्राइज मा यानली ने पिछले साल ही अपने कर्मचारियों को तोहफा देने का मन बना लिया था। 24 सितंबर को उन्होंने ली जिए और लियू यिंगयिंग नाम की दो महिला कर्मचारियों को एक जरूरी मीटिंग के बहाने सीधे BMW शोरूम ले गईं। वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनकी मेहनत का फल सामने खड़ा है। ली को एक सफेद और लियू को एक ग्रे रंग की चमचमाती BMW कार सौंपी गई।

43 लाख की कार, कोई खर्चा नहीं इन दोनों कारों की कुल कीमत करीब 6 लाख युआन (लगभग 86 लाख रुपये) यानी प्रति कार 43 लाख रुपये बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि ये कारें पूरी तरह से कर्मचारियों के नाम पर रजिस्टर करवाई गईं और इसके लिए उन्हें अपनी जेब से एक भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ा।

बॉस का मानना: यह मेरा नहीं, आपकी मेहनत का हक है इस शानदार तोहफे पर ली जिए का कहना है कि उन्होंने इसकी कल्पना भी नहीं की थी। वहीं, रेस्टोरेंट मालकिन मा यानली का मानना है कि कंपनी की सफलता सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि अगर मैं सुख-सुविधाओं के साथ कार में चल सकती हूं, तो मेरी टीम के लिए भी वही स्तर होना चाहिए। इस अनोखी दरियादिली ने न सिर्फ इन दो कर्मचारियों का जीवन बदल दिया, बल्कि दुनिया भर के नियोक्ताओं के लिए मिसाल भी पेश की है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अलविदा दादा: नाना पाटेकर के निधन पर स्मृति ईरानी का भावुक पोस्ट, बोलीं- दूसरी दुनिया में मिलेंगे

Story 1

दिल्ली: राहुल गांधी को गाली देने पर बवाल, युवक बोला- देश को बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा

Story 1

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, आज नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

Story 1

कानपुर मेडिकल कॉलेज में हंगामा: पूर्व सांसद और गार्ड में तीखी नोकझोंक, पत्नी भी आईं आमने-सामने

Story 1

शिवराज सिंह चौहान के घर गूंजी किलकारी: नन्हे अहान के दादा बने केंद्रीय मंत्री

Story 1

काश मैं चेन्नई में पैदा होता : भारतीय क्रिकेट की कड़वी सच्चाई, जब सिलेक्टर ने क्रिकेटर को दी बिजनेस करने की सलाह

Story 1

महाराष्ट्र ने खोए दो बेबाक रत्न: रोहित पवार ने याद की अजित दादा और नाना पाटेकर की अटूट दोस्ती

Story 1

क्या दरक गया इंडी अलायंस? पटना में तेजस्वी अकेले, दिल्ली में राहुल के साथ विपक्ष

Story 1

गीली लकड़ी मत जलाना : नाना पाटेकर ने सालों पहले ही तय कर ली थी अपनी अंतिम विदाई की स्क्रिप्ट

Story 1

कानपुर में रिश्तों का कत्ल: नाबालिग भांजी से दरिंदगी, सगे मामा ने दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप