प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन और सरकार में प्रमुख पदों पर रहने के अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस विशेष अवसर पर उन्होंने बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की।
आडवाणी के साथ आत्मीय पल मुलाकात की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें पीएम मोदी, आडवाणी का हाथ थामे हुए उनसे चर्चा करते दिख रहे हैं। पीएम ने इसे साझा करते हुए लिखा, आडवाणी जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। उनके दशकों के योगदान ने राष्ट्रीय जीवन पर अमिट छाप छोड़ी है और भारत की प्रगति को मजबूत किया है।
मंदिर में मांगी सफलता की दुआ इससे पहले, अपनी इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में पीएम मोदी नई दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की और अपने अब तक के सफर के लिए ईश्वर का आभार व्यक्त किया।
2001 से शुरू हुआ अनूठा सफर 7 अक्टूबर 2001 को जब पीएम मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब उन्होंने नहीं सोचा था कि वे इस मुकाम तक पहुंचेंगे। दिल्ली में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनका यह 25 साल का सफर निजी महत्वाकांक्षा नहीं, बल्कि सेवा के मिशन से प्रेरित रहा है।
आलोचकों का भी जताया आभार पीएम मोदी ने अपने सफर में सहयोगियों और आलोचकों, दोनों की भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा, समर्थकों ने हौसला दिया, तो आलोचकों ने आत्ममंथन करना सिखाया। जिन लोगों ने मुझे गिराने की कोशिश की, उन्हीं ने मुझे फिर से उठना सिखाया।
आराम का नहीं, नए संकल्प का पड़ाव अपनी उपलब्धियों पर गर्व करने के बजाय पीएम मोदी ने इसे आभार जताने का पल बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि 25 साल का यह पड़ाव आराम करने के लिए नहीं है, बल्कि यह सेवा के अगले चरण की शुरुआत है। उनका लक्ष्य अब 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है।
Met Advani Ji at his residence and sought his blessings.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2026
His decades of public service and contribution to our national life have left a lasting imprint.
He has played a pivotal role in strengthening India s progress. pic.twitter.com/ib51lx4CkU
CM योगी के PDA वाले बयान पर मचा सियासी बवाल, अखिलेश यादव ने किया बड़ा पलटवार
हिरासत में राहुल गांधी: जंतर-मंतर पर बवाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंक्चर कर दी पुलिस बस
पटना में बड़ा हादसा: फुलवारी शरीफ में सिलेंडर ब्लास्ट से मकान में लगी भीषण आग, कई झुलसे
रसायन विज्ञान का नोबेल 2026: कागन और सोई ने सुलझाई अणुओं की 100 साल पुरानी गुत्थी
भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी: दिनेश कार्तिक ने चयनकर्ताओं के साहसी फैसले की तारीफ की
चुनाव आयोग से टकराव: जंतर-मंतर पर विपक्ष का हल्ला बोल, राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार वैध CEC नहीं
लग्जरी गाड़ियाँ छोड़ ऑटो की सवारी: नॉर्वे के मेयर का देसी अंदाज देख हैरान हुए भारतीय
जब छोड़ने वाले थे क्रिकेट, पिता की एक सलाह ने नमन धीर को बना दिया टीम इंडिया का स्टार
मोदी के 25 वर्षों का सेवा पर्व : दिल्ली में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा , भाजपा का शक्ति प्रदर्शन
CBI की रेड पर बरसाए फूल, तो पुलिस ने उठाया ये कदम; पंजाब की सियासत में बवाल