भारतीय क्रिकेट में भुवनेश्वर कुमार की वापसी ने हर किसी को चौंका दिया है। चार साल के लंबे अंतराल के बाद नेशनल टीम में उनकी वापसी पर फैंस से लेकर क्रिकेट विशेषज्ञ तक उत्साहित हैं। इस बीच, पूर्व भारतीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने चयनकर्ताओं के इस फैसले का खुलकर समर्थन किया है।
चयनकर्ताओं के साहस को सलाम दिनेश कार्तिक भुवनेश्वर की वापसी से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि 4 साल तक टीम से बाहर रहने के बाद किसी खिलाड़ी पर फिर से भरोसा जताना एक बहुत बड़ा और साहसी फैसला है। कार्तिक ने प्रज्ञान ओझा की अगुवाई वाली चयन समिति की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने लीक से हटकर निर्णय लेने की हिम्मत दिखाई है।
स्किल के दम पर मिली जगह कार्तिक के अनुसार, टीम इंडिया ने पिछले कुछ वर्षों में कई युवा तेज गेंदबाजों को आजमाया, लेकिन अगर बात क्वालिटी और स्किल की हो, तो भुवनेश्वर का कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा, पिछले साल जब सभी टीमें 200 से अधिक का स्कोर बना रही थीं और गेंदबाज संघर्ष कर रहे थे, तब भुवनेश्वर ने अपनी गेंदबाजी से 28 विकेट झटके। यह उनके हुनर का सबूत है।
क्यों खास है भुवी की वापसी? दिनेश कार्तिक ने भुवनेश्वर की ताकत को रेखांकित करते हुए कहा कि उनके पास वह सब कुछ है जो एक परफेक्ट गेंदबाज के लिए जरूरी है। नई गेंद से दोनों तरफ स्विंग कराना और डेथ ओवरों में दबाव भरी परिस्थितियों में सटीक गेंदबाजी करना उनकी सबसे बड़ी खूबी है। कार्तिक का मानना है कि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन ने उनकी वापसी का रास्ता साफ किया है।
मैदान पर लुत्फ उठाने की सलाह सोशल मीडिया पर दिनेश कार्तिक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने साथी रहे भुवनेश्वर की वापसी पर गर्व महसूस करते दिख रहे हैं। कार्तिक ने कहा, मैं बस यही चाहता हूं कि भुवी मैदान पर उतरें और इंटरनेशनल क्रिकेट का भरपूर आनंद लें। उन्होंने अपनी मेहनत से यह जगह दोबारा हासिल की है और वह इसके हकदार हैं।
लंबा इंतजार हुआ खत्म बता दें कि भुवनेश्वर कुमार ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 22 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उस सीरीज के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। अब 4 साल के बाद, जब अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और चयन प्रक्रिया में बदलाव के दौर से गुजर रही है, अनुभवी भुवनेश्वर की वापसी टीम को और मजबूती देगी।
लेखक: शिवम
DK watching Bhuvi make his comeback like the proudest mentor ever, this is so wholesome 🥹❤️ pic.twitter.com/6oXZQ748S7
— flavs (@FlaviaNagpal) October 6, 2026
मतदाता सूची विवाद: चर्चगेट में NCP यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, CEC के इस्तीफे की मांग
सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी, दिल्ली में INDIA गठबंधन का उग्र प्रदर्शन
पीएम मोदी के 25 साल: जनता ही भगवान , 2047 तक विकसित भारत का संकल्प
पीएम मोदी के 25 साल के सफर पर उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, विपक्ष के प्रदर्शन पर भी तोड़ी चुप्पी
रजनीकांत की जेलर 2 : नहीं होगा कोई ऑडियो लॉन्च, डिजिटल सुपर शो से मचेगा धमाल
लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई है : सीएम योगी का सपा पर तीखा प्रहार, राज्यसभा चुनाव को बताया ट्रेलर
PM मोदी के शासन के 25 साल: साहसिक फैसलों से आत्मनिर्भर भारत तक का सफर
झटका: आरबीआई ने महंगा किया लोन, 44 महीने बाद रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी
बिस्तर पर लेटे-लेटे टीका, फिर काला चश्मा: अनंत सिंह का अंदाज-ए-बयां वायरल
2 महीने, 3 सरप्राइज एलीमेंट: प्रशासन को चकमा देकर राहुल गांधी ने फिर खेली धप्पा पॉलिटिक्स!