पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां खुलेआम छोकरा मंडी लगाए जाने और किशोर उम्र के लड़कों की खरीद-फरोख्त के आरोप लग रहे हैं। इस कुप्रथा को स्थानीय भाषा में बाचा बाजी कहा जाता है।
क्या है छोकरा मंडी का काला कारोबार? रिपोर्ट्स के अनुसार, बन्नू, झोब, स्वाबी, डेरा इस्माइल खान, करक और लक्की मरवत जैसे इलाकों में जुमे और रविवार के दिन लड़कों की मंडी सजती है। यहाँ गोरे-चिट्टे और किशोर उम्र के लड़कों को सजा-धजाकर लाया जाता है, जिन्हें बड़ी उम्र के मर्द बोली लगाकर खरीदते हैं। खरीदे गए इन लड़कों का यौन शोषण किया जाता है।
मौलवियों के दोहरे चरित्र पर सवाल सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक महिला ने इस पूरी प्रथा को लेकर वहां के कट्टरपंथी मौलवियों को आड़े हाथों लिया है। महिला ने सवाल उठाया कि जो मौलवी महिलाओं के पार्क में जाने या बिना दुपट्टे के घूमने पर फतवे जारी करते हैं और उन्हें प्रताड़ित करते हैं, वे इस छोकरा मंडी पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं? यह उन लोगों के दोहरे चरित्र को उजागर करता है जो महिलाओं को घर में कैद देखना चाहते हैं, लेकिन खुद ऐसी घिनौनी हरकतों में शामिल हैं।
लगातार उठती रही हैं आवाजें इस अवैध धंधे के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता हयात परीगल ने मार्च 2026 में पहली बार मुखर होकर आवाज उठाई थी। हयात ने कई इलाकों में लड़कों की तस्करी और उनके शोषण के पुख्ता आरोप लगाए थे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बाचा बाजी का मुद्दा कई बार उठ चुका है, जिसमें अमेरिकी विदेश विभाग की मानव तस्करी रिपोर्ट भी शामिल है।
कानून कागजों में, हकीकत में कोई कार्रवाई नहीं पाकिस्तान में प्रिवेंशन ऑफ ट्रैफिकिंग इन पर्सन्स एक्ट 2018 मौजूद है, जिसके तहत मानव तस्करी गंभीर अपराध है। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर स्थिति बेहद नाजुक है। द डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल के शुरुआती छह महीनों में ही बच्चों के खिलाफ 1914 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 1015 मामले यौन शोषण से जुड़े थे।
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान सरकार भले ही अपनी पीठ थपथपाती हो कि उनके पास तस्करी रोकने के लिए कड़े कानून हैं, लेकिन हकीकत यह है कि इन मंडियों पर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आती। मासूमों की इस बर्बादी पर सिस्टम की खामोशी कई गहरे सवाल खड़े करती है।
Boys market in Pakistan 🇵🇰
— AK (@ashking009) October 7, 2026
Yes, you heard right!
In various parts of Pakistan, old men trade small boys. These boys come with makeup on their faces, and people bid based on their appearance.
Ironically, the same men try to impose the burka on women and do allow women to go to… pic.twitter.com/DTyBtXZdo4
अखिलेश यादव पर बीजेपी का दबाव? नथवानी की उम्मीदवारी पर राजभर का बड़ा खुलासा
जनसेवा के 25 वर्ष: पीएम मोदी के यशस्वी कार्यकाल पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी में की विशेष पूजा
रूपी सोरेन के निधन से शोक में डूबा झारखंड, दिग्गजों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
दुबई में छाया टाइगर का जलवा: सलमान खान की एक झलक पाने के लिए उमड़ी फैंस की भारी भीड़
CEC विवाद: संसद से सागर रत्ना तक विपक्ष की घेराबंदी, दिल्ली पुलिस क्यों है अलर्ट?
लखनऊ में बवाल: ईशान किशन के विवादित कैच ने गरमाया मैदान, वेस्टइंडीज का फूटा गुस्सा
पाकिस्तान की जमीन पर यूएन चीफ का बड़ा प्रहार, कश्मीर राग अलापने वाले पत्रकार की बोलती बंद
मोदी के 25 साल: अमित शाह ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा इतिहास
भूटान के पीएम ने मोदी को बताया विष्णु अवतार , 25 वर्षों के नेतृत्व को बताया युग परिवर्तन
पीएम मोदी के 25 साल: जनता ही भगवान , 2047 तक विकसित भारत का संकल्प