मैरीलैंड: अमेरिका की सेकेंड लेडी उषा वेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे जॉइंट बेस एंड्रयूज पर हेलीकॉप्टर से उतरते समय गिरते-गिरते बचीं। इस दौरान उन्होंने अपने नौ हफ्ते के बेटे एलेक नील वेंस को गोद में ले रखा था।
हैरानी भरा दृश्य: पास खड़े रहे सिक्योरिटी गार्ड्स वीडियो में साफ दिख रहा है कि हेलीकॉप्टर की सीढ़ियों के अंत में उषा वेंस का पैर अचानक फिसल गया। हालांकि, उन्होंने तुरंत रेलिंग पकड़कर खुद को संभाला। हैरानी की बात यह है कि कुछ ही फीट की दूरी पर तैनात सिक्योरिटी ऑफिसर्स की नजरें उनके ऊपर थीं, लेकिन सुरक्षा प्रोटोकॉल या किसी अन्य वजह से वे अपनी जगह से हिले तक नहीं।
लोगों ने खड़े किए सवाल इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। इंटरनेट यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक मां और बच्चे की सुरक्षा के प्रति सुरक्षाकर्मी इतने उदासीन क्यों थे? क्या प्रोटोकॉल किसी के गिरने पर मदद करने की अनुमति नहीं देता? हालांकि, इस पर आधिकारिक स्तर से कोई सफाई नहीं दी गई है।
पत्नी को नहीं देख पाए जेम्स डेविड वेंस उषा वेंस के ठीक पीछे उनके पति और उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस अपनी चार साल की बेटी मिराबेल को गोद में लिए उतर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि वे इस घटना को नहीं देख पाए। नीचे उतरने के बाद वे अपनी पत्नी और बच्चों से मिले और फिर सब मिलकर अगले विमान की ओर बढ़ गए।
प्रचार यात्रा के बीच का सफर यह घटना तब हुई जब वेंस परिवार अलास्का में एक चुनावी रैली के लिए जा रहा था। वेंस रिपब्लिकन सीनेटर डैन सुलिवान के समर्थन में प्रचार करने निकले थे। जेम्स डेविड वेंस ने बताया था कि इस यात्रा के साथ ही उषा की अमेरिका के सभी 50 राज्यों की यात्रा पूरी हो जाएगी।
परिवार का चौथा सदस्य है एलेक एलेक वेंस, जो अभी महज नौ हफ्ते का है, इस परिवार का चौथा बच्चा है। उसका जन्म 19 जुलाई को वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में हुआ था। परिवार में उसके अलावा तीन अन्य बच्चे इवान, विवेक और मिराबेल भी हैं। फिलहाल, मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
Usha Vance nearly crushed her new baby. Glad he’s ok. pic.twitter.com/QjLSacMYXz
— Brian Krassenstein (@krassenstein) October 5, 2026
दो ठेकुआ, एक चाय : BJP के नए नारे ने सोशल मीडिया पर छेड़ी सियासी जंग
विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस की नई रणनीति: खरगे ने सांसदों को दिल्ली में रहने का दिया निर्देश
प्लेटफॉर्म पर तड़प रहा था भूखा पिता, मसीहा बनकर आए CRPF जवान
बिग बॉस 20: स्काउट के बदले जज्बात, लव गिल को लेकर यंग के सामने बयां किया दिल का हाल
न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, स्टार गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
काला सागर में भारतीय सवार मालवाहक जहाज पर रूसी ड्रोन हमला, कप्तान की मौत
आशा कार्यकर्ताओं की बल्ले-बल्ले: दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं का कायाकल्प, मुख्यमंत्री के बड़े ऐलान
विराट कोहली की वृंदावन यात्रा पर उठे ₹5 करोड़ के सवाल, क्या है विवाद का सच?
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का महा-विरोध : आकाशवाणी भवन में हाई वोल्टेज ड्रामा, राहुल-प्रियंका हिरासत में
300 सांसद और पुलिस की घेराबंदी : चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी का सीधा सवाल