बिग बॉस 20 के घर में समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। अब तक जो लोग एक ही गुट में दोस्त बनकर रह रहे थे, उनके बीच अब दरारें साफ नजर आने लगी हैं। हालिया प्रोमो ने साफ कर दिया है कि घर की कैप्टन उदिति सिंह और माही विज के बीच की तनातनी आने वाले दिनों में बड़े विवाद का कारण बन सकती है।
किचन ड्यूटी पर छिड़ा महासंग्राम मामले की शुरुआत तब हुई जब कैप्टन उदिति सिंह ने माही विज से किचन ड्यूटी को लेकर सवाल किया। उदिति ने जानना चाहा कि क्या माही डिनर बनाने या चॉपिंग के लिए तैयार हैं। माही ने साफ इनकार कर दिया और कहा कि उन्हें चॉपिंग नहीं आती।
जब उदिति ने इसे काम से बचने का बहाना बताया, तो माही भड़क गईं। माही ने दो टूक कहा, बात को आगे मत बढ़ाओ, अगर तुम्हें लड़ना है तो मैं तुम्हें भाव नहीं दूंगी। देखते ही देखते यह बातचीत तीखी बहस में बदल गई।
अरिशफा और कनिका की भी हुई भिड़ंत किचन का तनाव सिर्फ उदिति और माही तक सीमित नहीं रहा। अरिशफा खान और कनिका मान के बीच भी बर्तनों की सफाई को लेकर जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। अरिशफा ने जब कनिका को गंदे बर्तनों के लिए टोका, तो कनिका ने भी पलटवार करते हुए कहा कि किचन हमेशा गंदा नहीं रहता, इसलिए बिना देखे आरोप न लगाएं।
गुल्लू पर फेंका सामान बहस के दौरान जब गुल्लू हस्तक्षेप करने पहुंचे, तो अरिशफा का पारा और चढ़ गया। गुस्से में आकर अरिशफा ने गुल्लू की तरफ कुछ सामान फेंक दिया और उन्हें बीच में न आने की कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने चिल्लाते हुए गुल्लू को बकवास न करने की नसीहत भी दी।
सोशल मीडिया पर बंटे दर्शक इस प्रोमो के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई दर्शक अरिशफा के चिल्लाने के तरीके को इरिटेटिंग बता रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि सफाई के मुद्दे पर अरिशफा सही स्टैंड ले रही हैं। वहीं, उदिति और माही की लड़ाई में फैंस बंटे हुए नजर आ रहे हैं। इस ताजा घमासान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिग बॉस के घर में अब दोस्ती से ज्यादा निजी अहं का टकराव हावी होता जा रहा है।
#BiggBoss20 Promo! for tomorrow#MahhiVij vs #UditiSingh#ArishfaKhan vs #KanikaMann pic.twitter.com/hAkSBJRFSZ
— The Khabri (@TheKhabriTweets) October 4, 2026
गौरव खन्ना के तलाक पर हर्ष गुजराल का भद्दा मजाक, फैंस ने कॉमेडियन को लगाई क्लास
बीवी का हाथ थामो, बीड़ी छोड़ो : ओवैसी का पीएम मोदी और योगी पर तीखा तंज, साझा किए शादीशुदा जिंदगी के गुरु मंत्र
नीतीश-अनंत की सुलह की कोशिश: ललन सिंह ने खोली अंदरूनी कलह की पोल
कानपुर से फतेहपुर तक ऑपरेशन FIR : मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में घिरे सपा के दिग्गज नेता
दिल्ली के सदर बाजार में सरेआम अश्लीलता! महिलाओं से छेड़छाड़ का वीडियो हुआ वायरल
फेस्टिव सीजन में हवाई सफर हुआ महंगा, इंडिगो ने बढ़ाया फ्यूल चार्ज
मतदाता सूची से नाम हटाने पर पूर्व SC जज नरीमन का बड़ा हमला, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल
बिहार की कमान प्रीता वर्मा के ही हाथों में: कार्यवाहक डीजीपी का कार्यकाल बढ़ा
वनडे सीरीज जीतकर भी भारत को लगा झटका, धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना
IND vs WI: लखनऊ में महामुकाबला, आंकड़ों में कौन किस पर भारी?