बिग बॉस 20 का रविवार का वार इस बार काफी धमाकेदार रहा। सलमान खान ने जहां एक ओर घरवालों को उनके खेल का आईना दिखाया, वहीं शो में सितारों की मौजूदगी ने एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ा दिया। आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वीर पहाड़िया और मीका सिंह के आने से माहौल काफी खुशनुमा रहा, लेकिन अंत तक आते-आते खेल ने गंभीर मोड़ ले लिया।
सलमान ने उदिति सिंह की ली फिरकी शो के दौरान सलमान खान ने उदिति सिंह को काफी परेशान किया। उन्होंने उदिति के एक्स-बॉयफ्रेंड करण वाही के नाम का इस्तेमाल करते हुए जमकर मजे लिए। सलमान ने कारण और वाही शब्दों का इस्तेमाल कर उदिति की टांग खींची। जब सलमान ने पूछा कि दिल तोड़ने का असली कारण क्या है? और फिर करण वाही की तरफ इशारा करते हुए कहा, क्या वही कारण होता है? , तो घर के अन्य सदस्य भी अपनी हंसी नहीं रोक सके। कनिका मान भी इस दौरान वाही-वाही चिल्लाती नजर आईं। उदिति भले ही असहज दिखीं, लेकिन सलमान का यह मजाकिया अंदाज चर्चा का विषय बन गया।
माही विज और यंग के बीच तीखी बहस वहीं घर में माही विज और यंग डीएसए के बीच जबरदस्त बवाल देखने को मिला। मीका सिंह द्वारा कराए गए एक टास्क में यंग ने माही का नाम लेते हुए कहा कि वे घर को एक कंटेस्टेंट की जरूरत है, न कि वकील की। यंग का मानना है कि माही हर बात में काजी की वकालत करती हैं।
इस बात पर माही भड़क गईं और बहस इतनी बढ़ गई कि उन्होंने यंग को मच्छर तक कह दिया। वहीं, यंग ने आरोप लगाया कि माही ने उन्हें गटर जैसा शब्द भी कहा है। दोनों के बीच हुई यह जुबानी जंग पर्सनल कमेंट्स तक पहुंच गई, जिसने घर में तनाव का माहौल बना दिया।
मैरी कॉम को लगा बड़ा झटका शो के अंत में सलमान खान ने घरवालों की धड़कनें बढ़ा दीं। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 11 सदस्य नॉमिनेट थे। वोटों के आधार पर सबसे कम वोट मिलने के कारण बॉक्सर मैरी कॉम की एक लाइफ खत्म हो गई है। हालांकि, वे अभी शो का हिस्सा हैं, लेकिन अगले हफ्ते के लिए भी नॉमिनेट हो गई हैं। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या मैरी कॉम अपनी रणनीति बदलकर गेम में वापसी कर पाती हैं या नहीं।
U-Mahi Qazi ki galtiyo ko encourage karti hai
— 𝕯𝖗𝖊𝖆𝖒𝖑𝖆𝖓𝖉𝖊𝖗🌙 (@Dreamys_Dreams) October 4, 2026
Mahi-No, main bas akele mana karti hoon, embarrass nahi karti
Qazi - Yes, she told me ye sahi nahi tha
Uditi ko kya problem hai? Kya chahiye? Mahi bhi Qazi k khilaf bole?#QaziTouqeer #MahhiVij #BiggBoss20 pic.twitter.com/pDp5EZJA57
उत्तर प्रदेश में भारत टैक्सी का मेगा विस्तार: नवरात्र से पहले 12 और शहरों में दौड़ेगी सेवा
भारतीय सिनेमा ने खोया अपना विज़नरी , 95 की उम्र में दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन
माया नगरी को अलविदा कहेंगे आदित्य धर और यामी गौतम? शोर-शराबे से दूर हिमाचल की वादियों में बसने की तैयारी
अमेरिका ने जानबूझकर खुद को किया अलग : म्यूनिख में गरजे जयशंकर, चीन और बदलती दुनिया पर दिया बड़ा बयान
अपनों को घर ले जा रही थी एंबुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर काल बनकर टूटा हादसा, शहीद के बेटे समेत 4 की मौत
मुंबई की सड़कों पर ठाकरे परिवार की गर्जना : चुनाव आयोग के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन
172 जिंदगियों के रक्षक: दुबई के प्रिंस ने घायल भारतीय पायलट को माथा चूमकर कहा- तुम पर गर्व है
सचिन तेंदुलकर की सादगी: मंच पर गुलजार साहब को पानी पिलाकर जीता करोड़ों का दिल
वेस्टइंडीज दौरे के बाद खतरे में इन 3 खिलाड़ियों का करियर, वनडे टीम से हो सकती है छुट्टी
स्कूल में शराबी शिक्षक का हंगामा: पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी और वेतन का मुद्दा गरमाया