फ्लाईदुबई विमान में हुए आतंकी हमले को अपनी अदम्य सूझबूझ से नाकाम करने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की चर्चा पूरी दुनिया में है। उन्होंने 170 से ज्यादा यात्रियों की जान बचाकर एक मिसाल पेश की है। इस वीरता के सम्मान में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजराइल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित किया है।
कैप्टन स्मित ने नेतन्याहू को फोन पर बताया कि उड़ान के दौरान सब सामान्य था, तभी उनके को-पायलट ने उन पर हमला कर दिया। हमलावर ने कॉकपिट के अंदर भारी चीज से उनके सिर पर कई वार किए। सिर चकराने और आंखों के सामने अंधेरा छाने के बावजूद, कैप्टन ने हार नहीं मानी।
कैप्टन ने बताया, मेरे अंदर बस आखिरी सांस की लड़ाई बची थी। मैंने खुद से कहा कि अगर अभी कुछ नहीं किया तो सब खत्म हो जाएगा। अपनी आखिरी ताकत जुटाकर उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिससे बाहर मौजूद क्रू मेंबर्स और यात्रियों को अंदर आने का मौका मिला और हमलावर को काबू कर लिया गया।
इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित की तारीफ करते हुए कहा कि वे भारत के ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के हीरो हैं। उन्होंने कैप्टन और पीएम मोदी को इजराइल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल (Flame) प्रज्वलित करने का न्योता दिया है।
अक्सर यह सम्मान केवल इजराइली नागरिकों को ही दिया जाता है, लेकिन नेतन्याहू ने कहा, इस मामले में, हम आपको अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। यह निमंत्रण भारत और इजराइल के बीच गहरे कूटनीतिक और मानवीय संबंधों को भी दर्शाता है।
जांच में खुलासा हुआ है कि कैप्टन पर हमला करने वाले को-पायलट का आतंकी संगठन अल-कायदा और सीरियाई नेटवर्क से संबंध हो सकता है। माना जा रहा है कि यह 9/11 जैसे किसी बड़े हमले की तैयारी थी, जिसे कैप्टन की सतर्कता ने नाकाम कर दिया।
नेतन्याहू ने कहा कि कैप्टन स्मित ने न केवल 170 जानें बचाईं, बल्कि यह संदेश दिया है कि एक बहादुर व्यक्ति बुराई की ताकतों को हरा सकता है। इजराइल अब कैप्टन के पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहा है और स्वतंत्रता दिवस पर उनके आगमन की प्रतीक्षा में है।
#WATCH | I want to have Captain Smit and Prime Minister Modi that are great friends; I really would like them to bear a celebratory flame. It s the highest honor that we give on our Independence Day. It s usually reserved for Israeli citizens, but I think here in this case, all… pic.twitter.com/QHJ57yloZ6
— ANI (@ANI) October 3, 2026
किंग कोबरा का जानलेवा हमला: रेस्क्यू के दौरान फन फैलाकर झपटा विशाल सांप, वीडियो देख थम जाएंगी सांसें
एशियन गेम्स 2026: भारत का शानदार सफर, 85 पदकों के साथ पदक तालिका में रहा चौथा स्थान
माया नगरी को अलविदा कहेंगे आदित्य धर और यामी गौतम? शोर-शराबे से दूर हिमाचल की वादियों में बसने की तैयारी
बिग बॉस 20: जब सलमान खान को करियर के सबसे बुरे दौर में सता रहा था डर, पिता की सलाह ने बदली किस्मत
अमृतसर में सरेआम हत्या: मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मद संधू को मारी गई गोली
बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने अचानक खींचे रचिता राम के गाल, वीडियो वायरल होने पर एक्ट्रेस ने फैंस से की यह अपील
यूसुफ पठान का नाम लेकर फैलाया गया भारत रत्न का झूठ, सांसद ने दिया करारा जवाब
वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी: पाकिस्तान-इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका की नई फौज तैयार
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी: ACP पर FIR की मांग, क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच
ठाकरे भाइयों की जुगलबंदी : उद्धव-राज ने एक मंच से फूंका चुनावी बिगुल, चुनाव आयोग पर उठाए गंभीर सवाल