प्रसिद्ध हिंदू आध्यात्मिक गुरु और कथाकार जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य ने अभिनेता आमिर खान की जमकर तारीफ की है। उन्होंने आमिर को एक ऐसा व्यक्ति बताया है, जिसने अपनी फिल्मों के जरिए समाज को हमेशा नई दिशा और वैचारिक गहराई दी है।
वेदांत और गीता की ओर बढ़ रहे आमिर गुरु सतीशाचार्य ने खुलासा किया कि आमिर खान इन दिनों उनसे वेदांत और गीता का अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, आमिर अब अद्वैत में रुचि ले रहे हैं। वे नियमित रूप से ध्यान (मेडिटेशन) करते हैं और गहन दार्शनिक ग्रंथ पढ़ रहे हैं। उनके भीतर एक नई वैचारिक जिज्ञासा पैदा हुई है।
सिर्फ खान न देखें, उनके काम को देखें आमिर की तारीफ करते हुए गुरु सतीशाचार्य ने कहा कि अभिनेता को सिर्फ उनके नाम से नहीं, बल्कि उनके राष्ट्र प्रेम से तौलना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि आमिर के पूर्वजों का देश की आजादी में बड़ा योगदान रहा है। गुरु ने कहा, आमिर की सहजता, सरलता और ईमानदारी सराहनीय है। उन्होंने अपना जीवन देश को समर्पित करने वालों की परंपरा को आगे बढ़ाया है।
नए कलाकारों के लिए करोड़ों का नुकसान सहा आमिर की कार्यशैली पर गुरु सतीशाचार्य ने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि आमिर ने एक बार मोटी ओटीटी डील ठुकराकर अपनी फिल्म यूट्यूब पर रिलीज की थी, ताकि नए कलाकारों को मौका मिल सके और उनका भविष्य सुरक्षित रहे। गुरु ने कहा, कौन ऐसा व्यक्ति होगा जो करोड़ों रुपये दांव पर लगाकर सिर्फ नए कलाकारों के बारे में सोचे?
निजी जीवन पर उठे सवालों का जवाब जब गुरु सतीशाचार्य से आमिर खान के निजी जीवन और उन पर लगे लव जिहाद जैसे आरोपों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के प्रति नज़रिया ही उसे बड़ा या छोटा बनाता है।
उन्होंने स्पष्ट किया, हर इंसान में कुछ कमियां होती हैं। हम उनकी परिस्थितियों को नहीं समझते, इसलिए निजी जीवन पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। हमें उस व्यक्तित्व पर ध्यान देना चाहिए जो देश के काम आ रहा है। विकसित भारत 2047 के सपने को पूरा करने के लिए हमें आमिर जैसे लोगों की जरूरत है।
#WATCH | आमिर खान ने देश को नई सोच और विचार दिया- गुरु सतीशाचार्य@chitraaum | @jagadguru_g | https://t.co/SMm0dUypVm#CharchaWithChitra #ChitraTripathiOnABP #ABPNews pic.twitter.com/JMvxOQYbzJ
— ABP News (@ABPNews) October 3, 2026
एशियाई खेल 2026: क्रिकेट में भारत का गोल्डन दबदबा, पाकिस्तान को धूल चटाकर बरकरार रखा अपना ताज
बिहार बाढ़ राहत: आसमान से गिरा राशन बना मौत का सबब, एक शख्स की गई जान
क्या फिर चौथी बार दूल्हा बनने वाले हैं शोएब मलिक? सोशल मीडिया की वायरल खबरों का ये है सच
ईरानी कप: पंत और सरफराज का फ्लॉप शो, रविचंद्रन स्मरण के शतक से शेष भारत मजबूत
CNG भरवाते ही सेकेंडों में फटी कार! CCTV में कैद हुआ खौफनाक धमाका
अब छत्तीसगढ़ महतारी का उपयोग करना होगा महंगा, कलाकार को मिला कॉपीराइट का अधिकार
बिग बॉस 20: लॉलीपॉप कमेंट पर घिरे काजी तौकीर, सलमान खान ने लगाई क्लास
रूस-यूक्रेन युद्ध: भारत का सीजफायर प्रस्ताव सबसे व्यापक , यूक्रेन ने दिखाई नरमी
सऊदी अरब के दिल पर हूती हमला: रियाद में अरामको फैसिलिटी सुलगती हुई दिखी
आसमान के ‘असली हीरो’ से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, साहस को किया सलाम