एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए फाइनल मुकाबले में मलेशिया को 5-1 के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारत ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए भी अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
अजेय रही भारतीय टीम हांगझू के बाद अब इस बार भी भारत ने एशियन गेम्स में अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। यह पहला मौका है जब भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय दल के लिए यह गौरवशाली पल है, क्योंकि कल ही महिला हॉकी टीम ने भी चीन को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था।
मलेशिया के खिलाफ एकतरफा मुकाबला मैच की शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ी आक्रामक नजर आए। 11वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि, पहले क्वार्टर में मलेशिया ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। लेकिन इसके बाद भारत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
मैच के निर्णायक क्षण दूसरे क्वार्टर में जुगराज सिंह ने गोल कर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई। तीसरे क्वार्टर के अंत तक भारत 3-1 की मजबूत स्थिति में था। आखिरी पलों में शीलानंद लकड़ा और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक-एक गोल और दागकर स्कोर को 5-1 पहुंचा दिया।
खिलाड़ियों में जश्न का माहौल अंतिम विसल बजते ही भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। मलेशिया जैसी मजबूत टीम को एकतरफा मुकाबले में हराकर तिरंगे का मान बढ़ाने वाली यह जीत भारतीय हॉकी के स्वर्णिम युग को दर्शाती है। खेल प्रेमियों ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
𝗧𝗛𝗘 𝗜𝗡𝗗𝗜𝗔𝗡 𝗠𝗘𝗡’𝗦 𝗛𝗢𝗖𝗞𝗘𝗬 𝗧𝗘𝗔𝗠 𝗜𝗦 𝗔𝗦𝗜𝗔𝗡 𝗚𝗔𝗠𝗘𝗦 𝗖𝗛𝗔𝗠𝗣𝗜𝗢𝗡 𝗢𝗡𝗖𝗘 𝗔𝗚𝗔𝗜𝗡! 🇮🇳🥇
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 3, 2026
India defeat Malaysia 5-1 in the Asian Games 2026 final to successfully defend their crown and create history by winning consecutive Asian Games gold medals… pic.twitter.com/ZaBzKMGyJw
एशियन गेम्स फाइनल: सैम अयूब की बदतमीजी का अभिषेक शर्मा ने दिया करारा जवाब, बल्ले से निकाला गुस्सा
ओहायो के हिंदू मंदिर पर हमला: प्रार्थना के दौरान बरसीं ईंटें, सहमे श्रद्धालु
मुंबई: शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन के दौरान बुजुर्ग की मौत, हार्ट अटैक से गई जान
दक्षिण चीन सागर में भिड़े फिलीपींस और चीन: चीनी जासूसी जहाज को खदेड़ने के लिए मनीला का कड़ा एक्शन
बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचे धनुष और ममूटी, OM को मिली नई रिलीज़ डेट
वीकेंड पर पहाड़ों में पर्यटकों का सैलाब, घंटों जाम में फंसे रहे लोग
एशियन गेम्स में ऐतिहासिक जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी का वीडियो वायरल, जय शाह के पैर छूकर जीता फैंस का दिल
पंजाब चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका: विधायक सुखवीर मैसरखाना पार्टी से बाहर
LPU हिंसा का सच: उपद्रव में शामिल थे पिज्जा डिलीवरी बॉय, पुलिस ने 9 को दबोचा
एशियाड में भारत का 20वां गोल्ड: अमन सहरावत ने वर्ल्ड चैंपियन को पटखनी देकर रचा इतिहास