दुबई के क्राउन प्रिंस और यूएई के उप प्रधानमंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम ने शनिवार (3 अक्टूबर) को फ्लाईदुबई के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार से मुलाकात की। अस्पताल में भर्ती कैप्टन मच्छार की बहादुरी की सराहना करते हुए शेख हमदान ने उन्हें सच्चा नायक बताया।
हमले के बावजूद बचाई यात्रियों की जान 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 जब दुबई से तेल अवीव जा रही थी, तब 34,000 फीट की ऊंचाई पर ओमानी मूल के को-पायलट ने कैप्टन मच्छार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन ने साहस नहीं खोया। उन्होंने न केवल विमान पर अपना नियंत्रण बनाए रखा, बल्कि कॉकपिट का दरवाजा सुरक्षित कर यात्रियों को भी बचा लिया।
यूएई को आप पर गर्व है मुलाकात के दौरान शेख हमदान ने कहा कि कैप्टन ने जिम्मेदारी और मानव जीवन के प्रति करुणा का सर्वोच्च उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा, हमें गर्व है कि स्मित मच्छार हमारी टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने न केवल अपनी जान की परवाह किए बिना यात्रियों को बचाया, बल्कि वे अब हमारे देश की गौरवशाली कहानियों का हिस्सा बन गए हैं।
उच्च स्तरीय प्रशंसा और जांच कैप्टन मच्छार के साहस की चर्चा हर तरफ है। यूएई के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार अनवर गर्गाश ने भी ट्वीट कर कहा कि कैप्टन की पेशेवर दक्षता ने एक बड़ी त्रासदी को होने से रोक लिया। फिलहाल इस घटना की जांच जारी है। विमान को सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी, जहां हमलावर को हिरासत में ले लिया गया।
पीएम मोदी ने की फोन पर बात अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे कैप्टन मच्छार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन पर बात की। बातचीत के दौरान कैप्टन ने बताया कि हमले के बाद भी उनका एकमात्र उद्देश्य किसी भी कीमत पर विमान में सवार 174 यात्रियों की जान बचाना था। घायल होने के बाद भी उनकी सूझबूझ ने सैकड़ों परिवारों की खुशियां सुरक्षित रखीं।
During a visit to Captain Smit Machchhar… the flydubai pilot who embodied the highest degrees of courage, responsibility, and care for human life.
— Hamdan bin Mohammed (@HamdanMohammed) October 3, 2026
From us, and from the leadership of the nation, he has our full appreciation and praise.
We are proud that he is part of our… pic.twitter.com/QgpQxdcK5C
15 साल के वैभव को आउट कर पाकिस्तान ने पार की मर्यादा, मैदान पर की ऐसी हरकत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए कप्तान , राज्य की सियासत में खेलेगी नई पारी
हिंदू-मुस्लिम करना है तो पाकिस्तान जाओ : मुंबई में अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
मिठाई के डिब्बे बनाने वाले पिता की बेटी ने रचा इतिहास, सेकेंड हैंड धनुष से जीता गोल्ड
क्रिस गेल का 13 साल पुराना यूनिवर्स बॉस का ताज छीना, प्रिटोरियस ने जड़े नाबाद 188 रन
यात्रा हुई आसान: त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा, इस ट्रेन के फेरे बढ़े; जानें नई तारीख और स्टॉपेज
मैदान पर बदसलूकी पड़ी भारी: सैम अय्यूब की हुई जबर्दस्त धुनाई, दर्शकों ने भी जमकर लताड़ा
6 ग्राम का सोना, 2000 लोगों की भीड़ और CCTV: ऐसे मिली खोई हुई ज्वेलरी
केएल राहुल का धमाका: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया रनों का विशाल पहाड़
बिग बॉस 20: लॉलीपॉप कमेंट पर घिरे काजी तौकीर, सलमान खान ने लगाई क्लास