एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है। कारोजी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार सोने का तमगा अपने नाम किया। इस जीत के हीरो रहे ओपनर अभिषेक शर्मा।
अभिषेक की तूफानी पारी फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने मात्र 28 गेंदों में 61 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी ने भारत को 211 रनों के विशाल स्कोर तक पहुँचाने में मदद की, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 192 रन ही बना सकी।
T20 में 400 छक्कों का कीर्तिमान इस मैच के दौरान अभिषेक ने T20 क्रिकेट में 400 छक्के पूरे करने का जादुई आंकड़ा छू लिया। उन्होंने अब तक 405 छक्के जड़ दिए हैं। सबसे तेजी से 400 छक्के लगाने के मामले में उन्होंने दिग्गज क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ दिया है। गेल को यह मुकाम हासिल करने में 3,557 गेंदें लगी थीं, जबकि अभिषेक ने महज 3,513 गेंदों में ही यह उपलब्धि अपने नाम कर ली। इस सूची में शीर्ष पर आंद्रे रसेल (3,027 गेंदें) बने हुए हैं।
एक कैलेंडर ईयर में शतकीय छक्के अभिषेक शर्मा यहीं नहीं रुके। उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में सबसे तेजी से 100 छक्के लगाने के मामले में भी दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने केवल 651 गेंदों में 100 छक्कों का आंकड़ा पार कर डेवाल्ड ब्रेविस और क्रिस गेल जैसे बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया है।
विश्व क्रिकेट में उभरता सितारा जुलाई 2024 में अपने डेब्यू के बाद से अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अब तक खेले 62 मैचों की 61 पारियों में 1,926 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं। जिस तरह से वे आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखते हुए उन्हें विश्व के सबसे खतरनाक टी20 ओपनर्स में गिना जाने लगा है।
STAND & DELIVER! IN TRUE ABHI STYLE!
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 3, 2026
Abhishek Sharma is finding the fence with effortless ease!
Watch Pakistan vs India in the 20th Asian Games Gold Medal Match, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork#SonyLIV#AsianGames… pic.twitter.com/i8nE9qSQtH
मालेगांव को मिली बड़ी सौगात: 15 करोड़ के ऐतिहासिक वाडिया अस्पताल का लोकार्पण, गरीबों को मिलेगा बेहतर इलाज
गणेश विसर्जन हो गया, अब ज्ञानो के विसर्जन की बारी : प्रकाश राज का तीखा प्रहार
एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद का ऐतिहासिक धमाका, तीरंदाजी में जीता स्वर्ण पदक
कर्नाटक का सूखा: खरगे ने पीएम मोदी से लगाई गुहार, 3705 करोड़ की मदद की मांग
पटना: पुलिस दीदी से बदसलूकी करने वाला गिरफ्तार, दो आरोपी अभी भी फरार
एशियन गेम्स फाइनल: अभिषेक शर्मा की आतिशी पारी से पाकिस्तान पस्त, 7 छक्कों के साथ जड़ी तूफानी फिफ्टी
गांधी स्मृति में बच्चों के बीच पीएम मोदी: बापू की सीख और भविष्य की पीढ़ी
मुंबई: शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन के दौरान बुजुर्ग की मौत, हार्ट अटैक से गई जान
बाली में बड़ा हादसा: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा
क्रिस गेल का 13 साल पुराना यूनिवर्स बॉस का ताज छीना, प्रिटोरियस ने जड़े नाबाद 188 रन