नई दिल्ली: शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन ने दिल्ली पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। इसके साथ ही गांधी जयंती के आयोजनों के कारण शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
इलाके में धारा-163 लागू जंतर मंतर के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 लागू कर दी गई है। इस आदेश के बाद कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर के आसपास के इलाकों में भीड़ जुटाने पर पूरी तरह पाबंदी है। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है, फिर भी सुरक्षा के दृष्टिगत बॉर्डर से लेकर मुख्य चौराहों तक जवान तैनात हैं।
ट्रैफिक एडवाइजरी: इन रास्तों से बचें दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन लागू किया है। कनॉट प्लेस, पटेल चौक, जीपीओ, टॉल स्टॉय मार्ग, जंतर-मंतर रोड और पार्लियामेंट स्ट्रीट के आसपास भारी जाम की स्थिति हो सकती है। पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे प्रभावित रास्तों पर जाने से बचें और यदि निकलना जरूरी हो, तो अतिरिक्त समय लेकर चलें।
11 मेट्रो स्टेशन बंद, आवाजाही प्रभावित दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा और गांधी जयंती कार्यक्रमों के मद्देनजर 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट की सुविधा बंद कर दी है। इनमें जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली स्टेशन शामिल हैं।
इंटरचेंज सुविधा जारी रहेगी राहत की बात यह है कि राजीव चौक, मंडी हाउस, INA, नई दिल्ली और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा चालू रहेगी। दिल्ली पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे धैर्य रखें और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें ताकि शहर में यातायात सुचारू बना रहे।
Traffic Advisory 🚦
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 1, 2026
In connection with traffic restrictions and regulated movement around Jantar Mantar and adjoining areas on 02 October 2026, commuters are advised to avoid the affected stretches wherever feasible and plan their journeys in advance.
Traffic… pic.twitter.com/3oGsoRHBP0
स्वर्ण पदकों की गूंज: एशियन गेम्स में पाकिस्तान को धूल चटाकर टीम इंडिया बनी चैंपियन
जान बचाने वाले हीरो कैप्टन स्मित मच्छार से पीएम मोदी की बातचीत, साहस को किया सलाम
जंतर-मंतर पर ड्रामा: महिला सड़क पर लेटी, बोली- जब तक थलपति गले नहीं लगाएंगे, नहीं उठूंगी
समृद्धि एक्सप्रेसवे पर मातम: दुर्गा प्रतिमा लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 की मौत
WCL 2026: युवराज बनाम वार्नर, आज शारजाह में दिग्गजों की जंग; जानें कब-कहां देखें मैच
भारत-पाक महामुकाबले में बेबी सेलिब्रेशन का ड्रामा: सैम अय्यूब की हरकत पर भड़के भारतीय बल्लेबाज, ऐसे लिया बदला
हिमाचल की सड़कों पर महाजाम : पर्यटकों की भारी भीड़ से बेहाल पहाड़, मंत्री को छोड़नी पड़ी सरकारी गाड़ी
बिग बॉस 20: रीति तिवारी का सफर खत्म, आम्रपाली के आंसू और घर में उदिति का राज
भारत-पाकिस्तान फाइनल: क्या ट्रॉफी सेरेमनी में शामिल होंगे मोहसिन नकवी? जानें क्या है बड़ा अपडेट
जंतर-मंतर पर बवाल: CEC के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे AAP नेता सौरभ भारद्वाज और विधायक संजीव झा हिरासत में