भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए 3 अक्टूबर 2026 का दिन किसी त्योहार से कम नहीं है। इस दिन भारतीय क्रिकेट टीम इतिहास रचने जा रही है। टीम इंडिया एक ही तारीख पर दो अलग-अलग देशों के खिलाफ दो बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी।
सुबह की शुरुआत भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले से होगी। जापान के निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट फाइनल में दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने होंगी। भारतीय समयनुसार यह मैच सुबह 10 बजे शुरू होगा।
भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन की करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मात दी है। सभी की निगाहें ईशान किशन की कप्तानी और टीम की आक्रामक गेंदबाजी पर टिकी हैं।
एशियन गेम्स के फाइनल के कुछ घंटों बाद ही भारतीय टीम का दूसरा दस्ता मैदान पर होगा। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला जाएगा। दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाला यह मैच मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में पहला पुरुष वनडे मुकाबला भी होगा। भारत पहले ही सीरीज जीत चुका है और अब नजरें क्लीन स्वीप पर हैं।
एक ही दिन में दो अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना भारतीय क्रिकेट के लिए अनोखा नहीं है। ऐसा ही संयोग 12 सितंबर 1998 को बना था। तब भारत की एक टीम ने कुआलालंपुर में कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान कनाडा के खिलाफ मैच खेला था, जबकि दूसरी ओर सहारा फ्रेंडशिप कप में टोरंटो में भारत ने पाकिस्तान का मुकाबला किया था।
दिलचस्प बात यह है कि 1998 में खेले गए उन दोनों मुकाबलों में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की थी। अब 28 साल बाद फैंस को उम्मीद है कि भारतीय टीम एक बार फिर इतिहास दोहराते हुए दोनों मुकाबलों में तिरंगा लहराएगी।
🚨 PAKISTAN VS INDIA GOLD MEDAL FINAL! 🏅
— Talha Nawaz (@TalhaDigital007) October 1, 2026
- Pakistan and India will face each other in the Asian Games Cricket Gold Medal Final on 3 October. The match will start at 9:30 AM Pakistan Time. https://t.co/Gg8MwK1y06 pic.twitter.com/SFIu6iCt8g
बहराइच के होटल में मौत का सुसाइड पैक : 9 दिनों तक कमरे में बंद रहे प्रेमी, रील बनाई और दे दी जान
जंतर-मंतर संग्राम: योगेंद्र यादव, नेहा बोरा समेत 100 से अधिक हिरासत में, इंटरनेट सेवा ठप
भारतीय पायलट की बहादुरी और सऊदी की दरियादिली पर क्यों जल रहे कट्टरपंथी?
पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव: राजा वड़िंग का इस्तीफा, भावुक होकर बंगला साहिब में टेका माथा
साइनबोर्ड पर हिंदी का इस्तेमाल पड़ा भारी, तमिलनाडु सरकार ने दो अधिकारियों को किया सस्पेंड
लखनऊ के अदिति अपार्टमेंट में घर का सपना होगा सच, 2 BHK फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
मीठी नदी घोटाला: मुंबई पुलिस ने एक्टर डिनो मोरिया को किया गिरफ्तार, 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई
ज्ञानू, तुझा डेमोक्रेसी वर भरोसा नाय का? : मीम्स और फिल्मी डायलॉग्स से गूंजा शिवाजी पार्क
बलिया: भाजपा जिलाध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप, महिला पदाधिकारी बोली- वीडियो वायरल की धमकी देकर किया शोषण
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए सेनापति, दिग्गजों ने दी बधाई