कबीरधाम जिले के युवाओं के लिए अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एक सपने जैसा नहीं, बल्कि हकीकत है। उपमुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक विजय शर्मा की पहल पर संचालित भोरमदेव विद्यापीठ जिले के होनहार विद्यार्थियों के लिए एक उम्मीद का केंद्र बनकर उभरा है।
निशुल्क कोचिंग, शानदार परिणाम भोरमदेव विद्यापीठ में CGPSC, व्यापमं और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पूरी तरह से निशुल्क कराई जा रही है। संस्थान द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले दो वर्षों में यहां से मार्गदर्शन प्राप्त करने वाले लगभग 70 अभ्यर्थियों ने विभिन्न सरकारी पदों पर अपनी जगह बनाई है। वर्तमान में करीब 250 विद्यार्थी नियमित रूप से यहाँ अपनी तैयारी को धार दे रहे हैं।
मई 2025 में रखी गई नींव इस केंद्र की स्थापना मई 2025 में हुई थी। बालको के CSR सहयोग और दिल्ली IAS एकेडमी के शैक्षणिक मार्गदर्शन से चल रहे इस केंद्र में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। छात्रों के लिए स्मार्ट क्लास, समर्पित अध्ययन कक्ष और समृद्ध पुस्तकालय जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं। वित्त वर्ष 2026 के दौरान करीब 300 से अधिक अभ्यर्थी इस कार्यक्रम से लाभान्वित हुए हैं।
बड़े शहरों का मोहताज नहीं कवर्धा अक्सर आर्थिक तंगी या संसाधनों के अभाव में ग्रामीण और मध्यम वर्गीय छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रायपुर, बिलासपुर या दिल्ली जैसे महंगे शहरों की ओर रुख नहीं कर पाते थे। भोरमदेव विद्यापीठ ने इस समस्या को जड़ से खत्म कर दिया है।
अब कवर्धा के स्थानीय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उच्च स्तरीय मार्गदर्शन अपने ही जिले में उपलब्ध है। यह पहल न केवल शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ा रही है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवाओं को सरकारी पदों पर आसीन कराकर उनके भविष्य को सुरक्षित भी कर रही है।
*कवर्धा में डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पहल पर शुरू किए गए भोरमदेव विद्यापीठ में युवाओं को CGPSC, व्यापमं और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जा रही है। @KabirdhamDist #Chhattisgarh #CGPSC #Bhoramdeo #Vidyapeeth #Youth #Competitiveexam #FreePreparation pic.twitter.com/z5At9aF5qw
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) October 1, 2026
मक्का की ग्रैंड मस्जिद में आत्मघाती हमले की अफवाह, वायरल वीडियो पर सऊदी सरकार का बड़ा खुलासा
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का दिल दहलाने वाला CCTV फुटेज, छत से कूदने से पहले क्या हुआ?
वर्ल्ड कप 2027: 10 अक्टूबर को फिर टकराएंगे भारत-पाकिस्तान, विराट-बाबर की भिड़ंत पर टिकी निगाहें
तमिलनाडु की महिलाओं को बड़ी सौगात: आज से शुरू हुई ‘वेत्री पयानम’ योजना, बस यात्रा होगी पूरी तरह मुफ्त
छत के रास्ते घर में घुसे, उड़ाए 12.50 लाख: पिता-पुत्र गिरफ्तार
दिल्ली में सियासी उबाल: CEC के खिलाफ प्रदर्शन के चलते 11 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात
महानदी जल विवाद: दिल्ली में आर-पार की बातचीत, अमित शाह की मौजूदगी में समाधान की तलाश
दृश्यम 3 रिव्यू: विजय सालगांवकर के माइंड गेम का जादू, फैंस बोले- बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
मुसहर हो... नहीं होगी डिलीवरी : अस्पताल ने दुत्कारा, तो सड़क किनारे प्रसव को मजबूर हुई मां
रूस जाने वाले भारतीय सावधान: रूसी सेना में भर्ती को लेकर MEA ने जारी की सख्त चेतावनी