क्या सच में बदल गए हैं बैंक के नियम? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नोटिफिकेशन तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि सरकार ने सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों (SBI समेत) के लिए हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इस खबर के फैलते ही बैंक ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच चर्चा का दौर शुरू हो गया है।
फेक नोटिफिकेशन का सच वायरल हो रहे पोस्ट में भारतीय राजपत्र (Gazette) का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि विनिमय लेख अधिनियम, 1881 के तहत अब बैंक हर शनिवार को बंद रहेंगे। हालांकि, इस दावे में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह नोटिफिकेशन पूरी तरह से जाली है।
PIB फैक्ट चेक ने खोली पोल मामले की गंभीरता को देखते हुए PIB फैक्ट चेक ने इस दावे की जांच की। जांच में पाया गया कि वित्त मंत्रालय की ओर से ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। PIB ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस नोटिफिकेशन को फेक करार दिया है। सोशल मीडिया पर फैल रही यह जानकारी भ्रामक है और इसे आधिकारिक नहीं माना जाना चाहिए।
बैंक यूनियनों की मांग अभी भी जारी गौरतलब है कि बैंक यूनियनें लंबे समय से 5-डे बैंकिंग (सप्ताह में पांच दिन काम) की मांग कर रही हैं। इसी मांग को लेकर पहले हड़ताल की चेतावनी भी दी गई थी, जिसे बाद में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ बातचीत के चलते टाल दिया गया था। फिलहाल, सरकारी बैंकों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही अवकाश रहता है, बाकी शनिवार बैंक खुले रहते हैं।
अफवाहों से रहें सावधान सरकार ने जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ऐसी खबरों पर तुरंत भरोसा न करें। किसी भी सरकारी नियम में बदलाव की आधिकारिक जानकारी केवल वित्त मंत्रालय या RBI की वेबसाइट पर ही उपलब्ध होती है। संदिग्ध खबरों के बारे में आप PIB फैक्ट चेक को भी रिपोर्ट कर सकते हैं।
अक्टूबर में बैंकों की छुट्टी भले ही हर शनिवार को छुट्टी न हो, लेकिन अक्टूबर के महीने में त्योहारों के कारण कई राज्यों में बैंक अलग-अलग तिथियों पर बंद रहेंगे। आप अपनी बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने से पहले अपने शहर की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
लेखिका: सृष्टि
A Gazette circulating on social media , purportedly issued by the Ministry of Finance (Department of Financial Services), claims that the Central Government has declared every Saturday a public holiday for all Public Sector Banks , including SBI.#PIBFactCheck:
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) October 1, 2026
❌ The document… pic.twitter.com/ClCqEt2UAX
शुभमन गिल का विस्फोट : वेस्टइंडीज के खिलाफ बैक-टू-बैक शतक से तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड
174 जिंदगियां बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार: पड़ोसियों ने खोली बचपन के हीरो की यादों की पिटारी
नकाब पहनकर मुंबई की सड़कों पर उतरे कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके, जानें क्या है वजह
शाहजहांपुर में दहला मंदिर: तख्त से बांधकर दो साधुओं को जलाने की खौफनाक वारदात
गुवाहाटी में रनों की आतिशबाजी: भारत ने 406 रनों के लक्ष्य को बौना साबित कर रचा इतिहास
मुश्किल हालात में अडिग रहना ही असली साहस: पूर्व सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी
IND vs WI: टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी, वनडे टीम से बाहर होने की कगार पर ये 4 गेंदबाज
850 रुपये किलो नींबू और 680 का टमाटर: नॉर्वे की कीमतों ने भारत के किसानों पर छेड़ी नई बहस
फेस्टिव सीजन की शुरुआत में महंगाई का झटका: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा
हिटमैन का धमाका: गुवाहाटी में रोहित शर्मा के शतक और खास सेलिब्रेशन ने जीता दिल