दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को हाईजैक होने से बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। सह-पायलट की घातक साजिश और हमले के बावजूद गंभीर रूप से घायल स्मित ने अपनी सूझबूझ से सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई।
बचपन से ही शांत और संयमित थे स्मित कैप्टन स्मित के बचपन के दोस्त और मुंबई की हाउसिंग सोसाइटी में उनके पड़ोसी रहे प्रतीक गांधी ने बताया कि स्मित शुरू से ही बेहद सुलझे हुए इंसान थे। प्रतीक के मुताबिक, बचपन में वे साथ में क्रिकेट खेला करते थे और स्मित हमेशा से ही शांत स्वभाव के रहे थे।
प्रतीक ने कहा, जब हमने टीवी पर यह खबर सुनी, तो यकीन करना मुश्किल था कि जिस जाबांज पायलट की चर्चा पूरी दुनिया में है, वह हमारा स्मित है। वर्तमान में स्मित का दुबई में सफल ऑपरेशन हुआ है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
खून में बसी है बहादुरी स्मित के पड़ोसी दौलत भाई ने बताया कि स्मित एक बेहद संस्कारी और साहसी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कहा, स्मित के खून में ही साहसिकता है। वे बचपन में छोटे बच्चों के साथ खेल-कूद में शामिल होते थे और हमेशा एडवेंचर पसंद करते थे। उनका पूरा परिवार बेहद मिलनसार है।
नेतन्याहू और पीएम मोदी ने की सराहना कैप्टन स्मित की बहादुरी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें सच्चा नायक बताया है। नेतन्याहू ने कहा कि स्मित की बहादुरी ने 9/11 जैसी एक और बड़ी त्रासदी होने से रोक ली।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन स्मित के साहस को नमन किया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, कैप्टन स्मित मच्छार एक नायक हैं। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने अदम्य साहस दिखाया। भारत को उन पर गर्व है।
VIDEO | Mumbai: Prateek Gandhi, childhood friend of Indian pilot Captain Smit Machchhar who saved lives of passengers aboard a Dubai-Tel Aviv flight, says, I was born and brought up here... We were together from childhood until 2008... We were all shocked when the news came in… pic.twitter.com/O2AE2KVPHR
— Press Trust of India (@PTI_News) October 1, 2026
शुभमन गिल का महाविस्फोट: वनडे में जड़ा दूसरा दोहरा शतक, तोड़ा ईशान किशन का रिकॉर्ड
शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संकट, स्थानीय लोगों ने दी कोर्ट जाने की चेतावनी
अनंत सिंह का रसगुल्ला पॉलिटिक्स : अनुज सिंह के नामांकन में होगी 30 हजार रसगुल्लों की बौछार
मुंबई मेट्रो के पीकदान पर बवाल: थूकना मना है या इजाजत? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
IND vs WI: टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी, वनडे टीम से बाहर होने की कगार पर ये 4 गेंदबाज
ठाणे से साउथ मुंबई अब सिर्फ 20 मिनट में: ईस्टर्न फ्रीवे एक्सटेंशन का काम अंतिम चरण में
हवाई सफर होगा महंगा: ATF के दाम में भारी उछाल, कमर्शियल LPG भी हुई महंगी
वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक प्रहार: भारत के खिलाफ 43 साल पुराना रिकॉर्ड किया चकनाचूर
# इंडिया गठबंधन की बैठक में बड़े फैसलों का ऐलान, लेकिन कई दिग्गजों की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल
एशियन गेम्स 2026: 1 अक्टूबर को भारत के लिए सुपर ट्यूजडे , हॉकी और वॉलीबॉल में भारत-पाकिस्तान महामुकाबला