आसमान में मौत का साया 35,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में जो हुआ, वह किसी हॉलीवुड फिल्म के रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन जैसा था। दुबई से तेल अवीव जा रही इस फ्लाइट में अचानक कॉकपिट के अंदर से चीखें सुनाई दीं। को-पायलट ने धारदार हथियार से कैप्टन स्मित मच्छार पर जानलेवा हमला कर दिया।
खून से लथपथ, फिर भी नहीं मानी हार हमले में कैप्टन स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ हो गए। बावजूद इसके, उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए हिम्मत दिखाई। कैप्टन ने अपनी सूझबूझ से कॉकपिट का दरवाजा खोला ताकि क्रू मेंबर्स अंदर आ सकें। इसके बाद यात्रियों और क्रू ने मिलकर हमलावर को काबू में किया।
वायरल हुआ स्मित का पुराना वीडियो इस घटना के बाद कैप्टन स्मित का एक पुराना पॉडकास्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वे क्रू मेंबर्स की अहमियत समझाते हुए कह रहे हैं, लोग क्रू को केवल खाना परोसने वाला समझते हैं, लेकिन जब चीजें बिगड़ती हैं, तो आपको उन्हीं की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। उनकी यह बात इस हादसे में बिल्कुल सटीक साबित हुई।
क्या विमान क्रैश करना चाहता था आरोपी? इजरायली अधिकारियों के अनुसार, हमलावर ओमान का नागरिक है। शक है कि वह विमान को गिराने (क्रैश) की फिराक में था। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि हमलावर विमान के कंट्रोल सिस्टम को नष्ट करने की कोशिश कर रहा था, जिसकी वजह से प्लेन अचानक गोता लगाने लगा था। उस समय फ्लाइट में 27 बच्चों सहित कुल 174 लोग सवार थे।
सऊदी अरब में हुई इमरजेंसी लैंडिंग हमले और अफरा-तफरी के बीच, फ्लाइट को तुरंत डायवर्ट किया गया और सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। समय रहते की गई इस कार्रवाई ने 174 जिंदगियों को बचा लिया। घायल कैप्टन स्मित मच्छार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत अब स्थिर बनी हुई है। मामले की जांच जारी है।
Sometimes, words spoken long before a crisis take on a whole new meaning.
— Maj Rakesh, Shaurya Chakra,(Kargil War Veteran) (@gorockgo_100) October 1, 2026
In an earlier podcast, Captain Smit Machchhar spoke about aviation, emergencies and the crucial role of cabin crew in protecting passengers.
Today, after the FZ1073 incident, those words have… pic.twitter.com/yU8kmnv6sP
महंगाई का जोरदार झटका: जेट फ्यूल 16 रुपये महंगा, कमर्शियल गैस भी हुई बेकाबू
सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके का नकाब वाला वीडियो वायरल, 2 अक्टूबर के आंदोलन को लेकर बढ़ा तनाव
शुभमन का तूफान : वनडे में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, तोड़ डाले कई दिग्गजों के रिकॉर्ड
रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो: गली में तेज रफ्तार बाइक ने मासूम को मारी टक्कर
गुवाहाटी में जॉन कैंपबेल का तूफान: गेल और रिचर्ड्स के रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर जड़ा सबसे तेज शतक
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का जापान में जलवा, एशियन गेम्स सेमीफाइनल में श्रीलंका के गेंदबाजों की जमकर धुनाई
खैरथल: स्कूल बस खराब हुई तो बच्चों को बनाया मजदूर , धक्का लगाते मासूमों का वीडियो वायरल
बिग बॉस 20: मिड-वीक एविक्शन से घर में हड़कंप, इस कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म
चिड़ावा में सांडों का तांडव: मिठाई की दुकान में घुसे, सड़क पर पलटी गर्म जलेबी की कड़ाही
खैरागढ़: प्रशासनिक आदेशों को ठेंगा, एडवर्ड पार्क में कार्रवाई के बावजूद निर्माण कार्य जारी