रोहित का हिटमैन अंदाज वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने पुराने आक्रामक अंदाज की झलक दिखाई। कीमो पॉल की गेंद पर रोहित ने ऐसा दमदार शॉट जड़ा कि गेंद स्टेडियम में लगे पोस्टर को फाड़ते हुए सीधे दर्शकों के बीच जा पहुंची।
32 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक रोहित ने इस फ्री-हिट का बखूबी फायदा उठाया। कीमो पॉल की फुल लेंथ गेंद को रोहित ने डीप मिडविकेट के ऊपर से हवा में लहरा दिया। इस शानदार सिक्स के साथ ही रोहित ने महज 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। फैंस इस शॉट को देखकर दंग रह गए और सोशल मीडिया पर रोहित के सिक्स-हीटिंग अंदाज की खूब तारीफ हो रही है।
ढाई मिनट तक रुका रहा खेल रोहित का शॉट इतना शक्तिशाली था कि गेंद बाउंड्री पर लगे पोस्टर को चीरती हुई स्टैंड में जा गिरी। गेंद के दर्शकों के बीच पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई और फैंस उसे हासिल करने के लिए आपस में जूझते नजर आए। इस पूरी प्रक्रिया के चलते खेल को ढाई मिनट के लिए रोकना पड़ा।
वेस्टइंडीज ने खड़ा किया रनों का पहाड़ मैच के पहले हाफ में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। कैरेबियाई टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए, जो वनडे क्रिकेट में उनका अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
जीत के लिए भारत को चाहिए 406 रन वेस्टइंडीज की ओर से आमिर जंगू (114), शाई होप (104) और जॉन कैंपबेल (101) ने शतक जड़े। अब जीत के लिए भारत के सामने 406 रनों का विशाल लक्ष्य है। वनडे क्रिकेट में भारत का सबसे बड़ा सफल रन चेज 360 रनों का रहा है, ऐसे में यह मुकाबला रोमांचक मोड़ पर है।
Rohit Sharma completed his fifty by hitting a six, and the ball tore through a poster before landing among the fans! 💥
— Mamta Jaipal (@ImMD45) September 30, 2026
Chaos ensued — fans started scrambling to get their hands on the ball! 😭😂
Hitman literally tore right through the poster! pic.twitter.com/0SICUB363I
कठुआ CISF हत्याकांड: बच्चे को साइट पर लाने के विवाद में जवान ने भूने अपने ही 4 साथी
IND vs WI: आज दूसरे वनडे में जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, जानें घर बैठे फ्री में मैच देखने के आसान तरीके
शुभमन का तूफान : वनडे में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, तोड़ डाले कई दिग्गजों के रिकॉर्ड
गेहूं किसानों की बल्ले-बल्ले: MSP में बढ़ोतरी का ऐलान, अब मिलेगा इतना ज्यादा दाम
मोदी सरकार का बड़ा दांव: किसानों को MSP का तोहफा, ₹2.79 लाख करोड़ के मेगा पैकेज का ऐलान
राज्यसभा चुनाव: सपा ने राम गोपाल यादव पर जताया भरोसा, धनराज नथवानी को टिकट देकर चौंकाया
राहुल गांधी की आतंकी कसाब से तुलना, रिटायर्ड IAF अफसर की पोस्ट पर मचा सियासी बवाल
रूस जाने वाले भारतीय सावधान: सेना में भर्ती के झांसे से बचें, विदेश मंत्रालय की सख्त चेतावनी
प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड: ड्रग्स माफिया से सीधी टक्कर बनी जान की दुश्मन? सामने आया पुलिस को लिखा खौफनाक लेटर
बुजुर्गों के चेहरे पर दिखी मुस्कान, दिल्ली की मुख्यमंत्री ने साझा किए खास पल