बिहार की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा नीतीश कुमार को कथित तौर पर गद्दार कहे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ललन सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि नीतीश कुमार को सोनिया गांधी के सर्टिफिकेट की कोई आवश्यकता नहीं है।
सोनिया गांधी खुद के गिरेबान में झांकें ललन सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सोनिया गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देना भी वे जरूरी नहीं समझते। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार को न तो सोनिया गांधी की और न ही राहुल गांधी की टिप्पणी की जरूरत है। सोनिया गांधी को पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए।
जातीय जनगणना की आड़ में ममता पर साधा निशाना ललन सिंह ने इंडिया गठबंधन के भीतर की कलह को भी उजागर किया। उन्होंने दावा किया कि जब नीतीश कुमार गठबंधन में थे, तो उन्होंने जातीय जनगणना का प्रस्ताव रखा था। ललन सिंह के अनुसार, ममता बनर्जी के कहने पर सोनिया गांधी ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और कहा था कि इसकी कोई जरूरत नहीं है।
एनडीए में आना नीतीश का सही फैसला केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार को अपमानित करने का षड्यंत्र रचा जा रहा था। उन्होंने कहा, अच्छा हुआ कि नीतीश कुमार समय रहते वहां से बाहर निकल आए और एनडीए में शामिल हो गए। उन्हें कुछ भी बोलने का कोई हक नहीं है।
प्रधानमंत्री का जताया आभार ललन सिंह ने जातीय जनगणना के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की लगातार मांग रही है कि देश में जातीय जनगणना होनी चाहिए, और प्रधानमंत्री मोदी ने इस दिशा में कदम उठाकर सराहनीय कार्य किया है।
क्या था पूरा विवाद? दरअसल, कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में जब दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार के गठबंधन छोड़ने को बड़ी भूल बताया, तो सोनिया गांधी ने जवाब में कहा कि अच्छा हुआ नीतीश समय रहते चले गए। अगर वे और देर करते, तो गठबंधन को और अधिक नुकसान उठाना पड़ता। इसी टिप्पणी ने अब बिहार की सियासत में नई आग लगा दी है।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर कहा, सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार पर जो टिप्पणी की है, हम उसपर कोई प्रतिक्रिया इसलिए नहीं देना चाहते हैं क्योंकि नीतीश कुमार को सोनिया गांधी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है...नीतीश कुमार ने अपने… pic.twitter.com/YRpBgE8E1S
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2026
कॉकपिट में खूनी जंग और 30 हजार फीट से गोता: बाल-बाल बची 180 यात्रियों की जान
हरा या लाल गमछा चुनें : पूर्व IAS दिव्या मित्तल के सियासी कदम पर अखिलेश यादव का बड़ा इशारा
केरल में राजनीतिक हिंसा: BJP नेता पी.के. कृष्णदास की कार पर हमला, गरमाया माहौल
रोहित शर्मा का तूफानी शतक: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में बरपाया कहर
क्या बृजभूषण शरण सिंह थामेंगे साइकिल? अखिलेश यादव का बड़ा बयान
राज्यसभा में गुजरात-सैफई की डील? ओवैसी की पार्टी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला
81 की उम्र में बने डिलीवरी बॉय , पत्नी के कैंसर इलाज के लिए जुटाए करोड़ों, पर एक वीडियो ने बदल दी जिंदगी
850 रुपये किलो नींबू और 680 का टमाटर: नॉर्वे की कीमतों ने भारत के किसानों पर छेड़ी नई बहस
बेगूसराय में दरिंदगी: होटल में युवती से बेरहमी, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
गुवाहाटी में शुभमन गिल का तूफानी दोहरा शतक: तोड़ा ईशान किशन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोहित शर्मा के क्लब में मारी एंट्री