पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों को लेकर आम जनता को मामूली राहत मिली है। मंगलवार से लागू हुई नई दरों के तहत पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की गई है। हालांकि, ये घटी हुई कीमतें भी आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही हैं।
क्या हैं नई कीमतें? पेट्रोलियम डिवीजन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पेट्रोल की कीमत में 2.27 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है, जिसके बाद नया भाव 389.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, हाई-स्पीड डीजल 3.56 रुपये सस्ता होकर 404.97 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है।
युद्ध पूर्व के मुकाबले अभी भी महंगा तेल दामों में यह कटौती राहत तो देती है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। 28 फरवरी (युद्ध शुरू होने से पहले) के आंकड़ों की तुलना करें तो पेट्रोल अभी भी 46 प्रतिशत और डीजल 44 प्रतिशत अधिक महंगा है। फरवरी में पेट्रोल का भाव 266.17 रुपये और डीजल का 280.86 रुपये प्रति लीटर था।
होर्मुज जलडमरूमध्य का गहरा प्रभाव पाकिस्तान अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है। सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात से होने वाली तेल आपूर्ति होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरती है। क्षेत्र में जारी तनाव और समुद्री जहाजों पर हमलों के कारण शिपिंग लागत बढ़ गई है, जिसका सीधा असर पाकिस्तान के ईंधन बाजार पर पड़ रहा है।
अप्रैल में आसमान छू रही थीं कीमतें देश ने बीते अप्रैल महीने में ईंधन का भीषण संकट देखा था। उस दौरान पेट्रोल 458.40 रुपये और डीजल 520.35 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था। बाद में तेल भंडार जारी होने और वैकल्पिक आपूर्ति मार्गों के सक्रिय होने से कीमतों में आंशिक गिरावट दर्ज की गई।
सब्सिडी का मरहम, पर समस्या बरकरार बढ़ती महंगाई के बीच सरकार ने राहत के लिए कुछ विशेष सब्सिडी योजनाएं भी शुरू की हैं। मोटरसाइकिल और रिक्शा चालकों को सप्ताह में एक बार 500 रुपये की छूट दी जा रही है। वहीं, 800 सीसी तक की कारों के लिए हर 10 दिन में 10 लीटर पेट्रोल पर 100 रुपये प्रति लीटर की छूट का प्रावधान है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस सब्सिडी का फायदा अब तक 47 लाख लोग उठा चुके हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि ये सब्सिडी केवल सीमित लोगों तक ही पहुंच पा रही है और देश में लागू ईंधन की मूल कीमतों में कोई स्थायी सुधार नजर नहीं आ रहा है।
The government has announced a reduction in the prices of petroleum products.
— The Green Post (TGP) (@GreenPostpk) September 29, 2026
Diesel: Down by Rs3.56 per litre, bringing the new price to Rs404.97 per litre.
Petrol: Down by Rs2.27 per litre, bringing the new price to Rs389.03 per litre.
According to the Petroleum Division,… pic.twitter.com/sQdjqkhlBt
EPFO ने बढ़ाई वेतन सीमा: अब PF और पेंशन का गणित समझें, सितंबर की सैलरी पर क्या होगा असर?
एशियन गेम्स: 30 सितंबर को रेसलिंग, बॉक्सिंग और तीरंदाजी में भारत की मेडल दौड़ , जानें पूरा शेड्यूल
कर्नाटक में धरती में मची हलचल, विजयपुरा में महसूस किए गए भूकंप के झटके
राजा आएंगे तभी उठूंगा : अपनी ही सरकार के खिलाफ गमछा बिछाकर धरने पर बैठे BJP विधायक
एआई का अंत, सुपर इंटेलिजेंस का नया युग: ट्रंप का बड़ा फैसला, टेक दिग्गजों संग साधी साख
WWE में रोमन रेंस की धमाकेदार वापसी तय, एलए नाइट की बढ़ेगी मुश्किलें!
अजीत अगरकर के जाते ही प्रज्ञान ओझा का उदय, BCCI ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
राइज एंड फॉल 2 में बवाल: सिवेत तोमर ने शहजाद पूनावाला पर बोला हमला, स्वरा भास्कर को लेकर किया बड़ा खुलासा
हिमंत बिस्वा सरमा डर गया – असम सीएम का विपक्ष पर तंज या चुनौती?
कराची में दरिंदगी: हिजाब पहनी महिला के साथ सरेआम छेड़छाड़, सीसीटीवी में कैद हुई शर्मनाक हरकत