पाकिस्तान के रावलपिंडी से एक ऐसी शादी की चर्चा है जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। यहां 70 साल के मौलाना हकीम बाबर ने अपने से 44 साल छोटी 26 वर्षीय युवती के साथ निकाह कर हर किसी को हैरान कर दिया है।
निकाह के बाद का वायरल फोटोशूट शादी के बाद इस नवविवाहित जोड़े ने एक प्रोफेशनल फोटोशूट करवाया है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इन वीडियो और तस्वीरों में दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक क्लिप में मौलाना अपनी नई दुल्हन की गोद में लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
उम्र सिर्फ एक संख्या है अपनी शादी पर सफाई देते हुए मौलाना हकीम बाबर का कहना है कि यह लव और अरेंज दोनों का मिश्रण है। उन्होंने कहा, उम्र महज एक आंकड़ा है, अगर दिल जवान रहे तो सब मुमकिन है। मेरी पत्नी पहले से तलाकशुदा थीं, मैंने उनसे निकाह करके सुन्नत का पालन किया है।
आलोचकों को दिया करारा जवाब सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं का सामना करते हुए हकीम बाबर ने आलोचकों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, मैंने कोई गलत काम नहीं किया है। जो लोग मेरी आलोचना कर रहे हैं, वे अक्सर खुद ऐसे लोग हैं जो महिलाओं का इस्तेमाल करते हैं या अवैध संबंधों में लिप्त रहते हैं। शादी करना कोई जुर्म नहीं है।
दुल्हन ने भी किया समर्थन विवादों के बीच मौलाना की पत्नी का भी बयान सामने आया है। उनका कहना है कि जब दो लोगों के बीच सच्चा प्यार हो, तो उम्र का फासला कोई मायने नहीं रखता। उनके मुताबिक, सही इंसान मिलने पर शादी में देरी करने का कोई तुक नहीं बनता।
फिलहाल, इस जोड़े की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहे हैं, जहां यूजर्स इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे निजी फैसला बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग उम्र के इस बड़े अंतर पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
70-year-old Pakistani Maulana Hakim sahib’s bridal photoshoot… 🤣🤣😂 pic.twitter.com/fU8xrRAAR7
— THE UNKNOWN MAN (@Theunk5555) February 25, 2026
बलूच विद्रोह में नई हलचल: महिला ब्रिगेड KAAD का खौफनाक डेब्यू , 9 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा
यूएन पर ईरान का तीखा तंज: शोले के ठाकुर से की तुलना, बताया बेबस और लाचार
प्राची का वर्दी वाला सपना: DSP बनने की जिद ने दिलाया एशियन गेम्स में गोल्ड
सूमी में स्कूल पर रूसी बमबारी: बाल-बाल बचे 100 बच्चे, धमाके का खौफनाक वीडियो वायरल
बस मेरा फोन चला दीजिए.. AI ठगों का नया जाल, एक मदद और आपकी डिजिटल पहचान खतरे में
मौत की पटरियों पर दौड़ पड़ी थी महिला, स्टेशन मास्टर की फुर्ती ने बचाई तीन जिंदगियां
लोको पायलट का बड़ा दिल: बेजुबान जानवरों की जान बचाने के लिए बीच रास्ते में रोकी ट्रेन, वीडियो हुआ वायरल
अरब सागर में बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: 3,000 करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार
अरब सागर में बड़ा प्रहार: 3,000 करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार
राहुल गांधी की आतंकी कसाब से तुलना, रिटायर्ड IAF अफसर की पोस्ट पर मचा सियासी बवाल